@ अर्जुन दर्जी बाड़मेर/गुड़ामालानी। उपखंड मुख्यालय पर आज बीज विस्तार केंद्र का किया शिलान्यास। शम्भूसिह खेतासर केबीनेट मन्त्री एवं अध...
@ अर्जुन दर्जी
बाड़मेर/गुड़ामालानी। उपखंड मुख्यालय पर आज बीज विस्तार केंद्र का किया शिलान्यास। शम्भूसिह खेतासर केबीनेट मन्त्री एवं अध्यक्ष राजस्थान स्टेट सीड कोरपोरेट लिमिटेड, लाधुराम विधायक संसदीय सचिव राजस्थान सरकार, मुकेन्द्रा कंवर प्रधान पंचायत समिति गुड़ामालानी, खाधीग्राम उधोग के डायरेक्टर उम्मेदसिंह अराबा, प्रदेश भाजपा संगठन मंत्री के. के. विश्नोई, उप प्रधान राणा कुलदीप सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमराराम बेनिवाल के कर कमलो द्वारा आज सुबह 11:30 बजे बीज विस्तार केंद्र गुड़ामालानी का शिलान्यास व भूमि पूजन किया गया।
आमसभा को सम्बोधन करते हुए कई केन्द्र व राज्य की योजनाओं को अवगत करवाया जिसमें बीजेपी के समस्त कार्यकर्ता, समस्त मण्डल पदाधिकारी, समस्त जिला परिषद सदस्य, समस्त पंचायत समिति सदस्य, समस्त सरपंचगण, सभी पूर्व जन प्रतिनिधि एवं मुख्य धारा से जुड़ा हुआ सभी किसान महानुभावो व पत्रकार बंन्धु एवं सैकड़ों लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमान बाबुलाल मांजु जिला परिषद् सदस्य द्वारा किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं