@ भरत एस. राजपुरोहित जालोर/मोदरान। कस्बे में में स्थित श्री आशापुरी महोदरी माताजी मंदिर में आज दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर हवन व ...
@ भरत एस. राजपुरोहित
जालोर/मोदरान। कस्बे में में स्थित श्री आशापुरी महोदरी माताजी मंदिर में आज दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर हवन व महाआरती का आयोजन किया गया ईस अवसर पर शुभ से मंदिर में पूजा व दर्शन के लिए आस-पास के गावों व शहरों से पुरे दिन दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा।
पुरे दिन दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन पंडित भीमाशंकर, तरुण त्रिवेदी, दिनेश दवे,दिनेश त्रिवेदी, संदीप त्रिवेदी, अरुण दवे सहीत यझमानो ने पुरे दिन वैदिक मंत्रों का गुणगान किया गया जिससे पुरे दिन मोदरान नगर में वैदिक मंत्रों की गुंज सुनाई दी व यज्ञ से आस-पास का वातावरण शुद्ध हो गया वही महोदरी माताजी ट्रस्ट अध्यक्ष मोड सिंह सोढा,कोषाध्यक्ष छैल सिंह राठौर, हरचंद दास,जोगसिंह राव,करणसिंह पुरोहित, दुर्गपालसिंह चम्पावत, हिरसिंह सोढा,तगसिंह राजपुरोहित, अर्जुनसिंह राजपुरोहित सहित सैकड़ों दर्शनार्थियों की उपस्थिति में महा अष्टमी हवन व पूर्णाहुति देकर महा आरती का भव्य आयोजन किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं