मुख्यमंत्री गहलोत किसानों से हुए रूबरू, फसलों में हुए नुकसान का लिया जायजा। बाड़मेर, 30 दिसंबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सो...
फसलों में हुए नुकसान का लिया जायजा।
बाड़मेर, 30 दिसंबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को बाड़मेर जिले की धनाऊ तहसील के मीठी नाडी गांव के विभिन्न खेतों में पहुंचकर टिड्डी दल के हमले से फसलों में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को तत्काल राहत पहुुंचाने के लिए सोमवार से ही विशेष गिरदावरी शुरू करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री गहलोत ने किसानों से रूबरू होकर राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीठी नाडी निवासी कालूराम एवं भंवराराम के खेत में पहुंचकर टिड्डी दल के हमले से फसलों में हुए खराबे का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से फसलों में हुए नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान किसानों ने बताया कि करीब दस दिन पूर्व आए टिड्डी दल ने उनके खेतों में खड़ी जीरे, इसबगोल एवं अरंडी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। उन्होंने कहा कि टिड्डी दल के हमले के कारण उनको इस बार रबी की फसल का फायदा नहीं मिल पाएगा।
उन्होंने टिड्डी दल की वजह से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने, इंश्योरेंस की अवधि बढ़ाने एवं बिजली के बिलों में रियायत दिलाने का अनुरोध किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बाड़मेर जिला कलक्टर को टिड्डी प्रभावित क्षेत्रों में विशेष गिरदावरी शुरू करने के निर्देश दिए गए है। विशेष गिरदावरी का कार्य एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। रबी की फसल में हुए खराबे का आंकलन करते हुए केन्द्र सरकार को रिपोर्ट भिजवाई जाएगी। मुख्यमंत्री गहलोत ने बीमा राशि के अलावा राज्य सरकार की ओर से अपेक्षित मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल सहित विभिन्न जन प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से फसलों में हुए खराबे के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उपस्थित महिलाओं से रूबरू होकर उनसे टिड्डी दल के हमले से हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की चिंता नहीं करें, राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी। इस दौरान कृषि विभाग के आयुक्त डा. ओमप्रकाश, जिला कलक्टर अंशदीप, पुलिस अधीक्षक शरद चौधरी, जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, धोरीमन्ना प्रधान ताजाराम, धनाऊ प्रधान भगवती मेघवाल, पूर्व प्रधान सम्मा बानो समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।उन्होंने टिड्डी दल की वजह से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने, इंश्योरेंस की अवधि बढ़ाने एवं बिजली के बिलों में रियायत दिलाने का अनुरोध किया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि बाड़मेर जिला कलक्टर को टिड्डी प्रभावित क्षेत्रों में विशेष गिरदावरी शुरू करने के निर्देश दिए गए है। विशेष गिरदावरी का कार्य एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। रबी की फसल में हुए खराबे का आंकलन करते हुए केन्द्र सरकार को रिपोर्ट भिजवाई जाएगी। मुख्यमंत्री गहलोत ने बीमा राशि के अलावा राज्य सरकार की ओर से अपेक्षित मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल सहित विभिन्न जन प्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से फसलों में हुए खराबे के बारे में जानकारी ली।
कोई टिप्पणी नहीं