जैसलमेर पुलिस लाईन में महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र का शुभारंभ। महिलाओं एवं बच्चियों को आत्मरक्षा का दिया जायेगा प्रशिक्षण ...
महिलाओं एवं बच्चियों को आत्मरक्षा का दिया जायेगा प्रशिक्षण
प्रथम चरण में 7 दिन तक पुलिस लाईन जैसलमेर में स्थित विधालय मेें दिया जायेगा प्रक्षिषण
जैसलमेर। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए महिलाओं को जागरूक तथा आत्मरक्षा के लिए तैयार करने के लिए पुलिस महानिदेशक राजस्थान, जयपुर की पहल पर राजस्थान पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बच्चियों को आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण देने के लिए चलाये जा रहे, अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर डाॅ. किरन कंग सिधू द्वारा पुलिस लाईन जैसलमेर मेें महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र का शुभारंभ किया गया। शुभारम्भ के दौरान वृताधिकारी वृत जैसलमेर श्याम सुन्दर सिंह, वृताधिकारी वृत नाचना हुकमाराम, उप अधीक्षक पुलिस, एसआईयुसीएडब्लू, जिला जैसलमेर मुकेश चावड़ा, निरीक्षक पुलिस महेन्द्रसिंह, शहर कोतवाल किशनसिंह, थानाधिकारी महिला थाना जैसलमेर नाथुसिंह एवं संचित निरीक्षक कांतासिंह ढिल्लों, पुलिस लाईन हवलदार मेजर जालमसिंह व पुलिस के जवान तथा स्थानिय चिकित्सालय से महिला एएनएम उपस्थित रही।
पुलिस अधीक्षक द्वारा आज के परिवेश में महिलाओं एवं बच्चियों के लिए आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण की कितनी आवश्यकता है के बारे में जानकारी दी तथा प्रत्येक महिला को अपनी आत्मरक्षा हेतु आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण होना चाहिए क्योंकि कठिनाई समय देखकर नहीं आती है तथा उसके लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। इसके साथ-साथ पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि कामकाजी महिलाओं के लिए भी आत्मरक्षा हेतु प्रशिक्षण लेना चाहिए।
महिला शक्ति आत्मरक्षा केन्द्र का शुभारंभ के दौरान महिला कानिस्टेबल हेमलता एवं पन्नी द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं बच्चियों को बदमाश तत्वों से बचाव के लिए विभिन्न तरिकों जैसे पिछे से हमला करना, चैन स्नैचिंग की कोशिश करना तथा अन्य प्रकार के हमले हेतु तैयार होना एवं उससे बचाव के तरिकों का प्रदर्शन किया।
वीवीआईपी विजिट एवं नववर्ष सेलिब्रेशन दौरान सख्त एवं मुस्तैदी से ड्यूटी देने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की हौसला अफजाई की ओर सभी के साथ बैठकर अल्पाहार किया।
जिला जैसलमेर में गत एक सप्ताह से लगातार वीवीआईपी विजिट एवं नववर्ष सेलिब्रेशन के उपलक्ष पर जिला पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा लगातार मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जवानों की हौसला अफलाई करते हुए कहा की आम द्वारा लगातार इस सर्दी के अंदर अपनी ड्यूटी को अंजाम दिया व काबिले तारीफ आप इसी प्रकार आगे भी अपनी ड्यूटी अंजाम देते रहे, इसके लिए आपको अलग से सम्मानित भी किया जायेगा। जवानों द्वारा भी भविष्य में इसी प्रकार ड्यूटी देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान वृताधिकारी वृत जैसलमेर श्यामसुन्दरसिंह, वृताधिकारी वृत नाचना हुकमाराम, उप अधीक्षक पुलिस, एसआईयुसीएडब्लू, जिला जैसलमेर मुकेश चावड़ा एवं निरीक्षक पुलिस महेन्द्रसिंह, शहर कोतवाल किशनसिंह, थानाधिकारी महिला थाना जैसलमेर नाथुसिंह एवं संचित निरीक्षक कांतासिंह ढिल्लों, पुलिस लाईन हवलदार मेजर जालमसिंह व पुलिस के जवान उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं