मुंबई। फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी शनिवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। मुंबई - पुणे एक्सप्रेसवे पर उनकी कार ए...
मुंबई। फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री शबाना आजमी शनिवार को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। मुंबई - पुणे एक्सप्रेसवे पर उनकी कार एक ट्रक से टक्करा गई। 69 वर्षीय शबाना के सिर और हाथ में चोट आई है। जावेद अख्तर भी कार में उनके साथ थे, उन्हें कोई चोट नहीं आई है। शबाना को नवी मुंबई के एमजीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
रायगढ़ के एसपी अनिल पारास्कर के मुताबिक, हादसा मुंबई से करीब 60 किलोमीटर दूर दोपहर साढ़े 3 बजे खालापुर टोल नाके पर हुआ। शबाना आजमी और जावेद अख्तर पुणे से मुंबई लौट रहे थे। हादसे में कार ड्राइवर भी गंभीर घायल हो गया।
कोई टिप्पणी नहीं