संस्कारों से होता है व्यक्ति का निर्माण : बलदेव व्यास बाड़मेर/बायतु ( घमण्डाराम परिहार ) बालक को शिक्षा में उत्तरोत्तर प्रगति...
संस्कारों से होता है व्यक्ति का निर्माण : बलदेव व्यास
बाड़मेर/बायतु ( घमण्डाराम परिहार ) बालक को शिक्षा में उत्तरोत्तर प्रगति करते हुए लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए। शिक्षा के साथ संस्कारों से व्यक्ति निर्माण होता है। यह बात आदर्श विद्या मंदिर बायतु में मंगल कामना समारोह में प्रधानाचार्य व संकुल प्रमुख बलदेव व्यास ने कही। उन्होंने कहा कि लक्ष्य उच्च रखते हुए आगे बढ़े। परिश्रम पर विशेष ध्यान दें। कक्षा दशमी की बहिनो व कक्षा द्वादशी के भैयाओं का मंगल कामना किया गया। इस अवसर पर भैया - बहनों ने भी विचार रखे। पुखराज माली, बाबूलाल सुथार, बालाराम देवासी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान भैया - बहनों को पुरस्कार व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समस्त भैया - बहिन व आचार्य उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं