बाड़मेर की रूमादेवी का महिला शक्ति पुरूस्कार 2020 से हुआ सम्मान। जयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का राज्यस्तरीय समारोह के शुभा...
बाड़मेर की रूमादेवी का महिला शक्ति पुरूस्कार 2020 से हुआ सम्मान।
जयपुर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस का राज्यस्तरीय समारोह के शुभारम्भ पर मुख्य अतिथि डाॅ. सुभाष गर्ग चिकित्सा, स्वास्थय एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री व श्रीमति ममता भूपेश, महिला एवं बाल विकास विभाग राज्य मंत्री ने बाड़मेर की रूमादेवी को इस वर्ष का महिला शक्ति पुरस्कार 2019-20 प्रदान कर सम्मानित किया।
राजस्थान सरकार के निदेशालय महिला अधिकारिता महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रतिवर्ष अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश के एक व्यक्तित्व अथवा संस्थान को चयनित कर यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है। रूमादेवी को महिला सक्षक्तिकरण के क्षेत्र में किये जा रहे उनके योगदान के फलस्वरूप राज्य सरकार द्वारा 51 हजार नकद राशि, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर पुरूस्कृत किया गया।
ज्ञातव्य है कि रूमादेवी राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित होने के साथ हाल ही में विश्व की प्रतिष्ठित हावर्ड यूनिवर्सिटी अमेरिका में आमंत्रित हो विश्व पटल पर अपना उदबोधन दे चुकी हैं।
कोई टिप्पणी नहीं