चेन्नई, हैल्पिंग हैंड्स ग्रुप करता हैं, रोज 250 लोगो के खाने का इंतजाम। @भवानी सिंह चेन्नई। स्थानीय प्रवासी बन्धुओ ने मिलकर...
@भवानी सिंह
चेन्नई। स्थानीय प्रवासी बन्धुओ ने मिलकर कोरोना की महामारी में कोई भूखा नही सोये इसके लिए राजस्थानी दोस्तो ने मिलकर हैल्पिंग हैंड्स नाम का एक ग्रुप बनाया हैं। यह हैल्पिंग हैंड्स ग्रुप प्रतिदिन 250 लोगो का खान तैयार कर बस्तियों व शहर में जगह - जगह दो वक्त की रोटी के लिये तरस रहे लोगो के लिये फरिश्ता बनकर खाना पहुँचा रहा हैं। इन कोरोना योद्धा में जालौर जिले के एक छोटे से कस्बे बासड़ा धनजी के मिलाप राजपुरोहित, कैलाश सिंह दहिया मेड़ता सिटी, चेतन भंडारी बोरटा, अनिल सोलंकी सियाणा, श्रवण कुमार वैष्णव जोधपुर, राजू राम कुमावत पटेल नगर, महेंद्र सिंह राजपुरोहित एलाना, भरत जैन सुराणा, धर्मेंद्र जैन जावाल, ऋषभ जैन मेंगलवा, भरत राजपुरोहित बासड़ा धनजी, नरपत कुमार उम्मेदाबाद, जीतू सिंह राजपुरोहित, प्रवीण जैन आहोर और उनकी पूरी टीम काम कर रही है। यह टीम जब से लॉक डाउन हुआ तब से लगातार लोगो को खाना उपलब्ध करवा रही हैं। मिलाप राजपुरोहित ने बताया कि हम सब ने मिलकर प्रण लिया है जब तक लॉक डाउन रहेगा हमारा ग्रुप काम करता रहेगा। जब हमने ग्रुप शरू किया था जब पहले दिन 100 आदमियों को खाना दिया। उसके बाद लगातार तन मन धन से लोग जुड़ रहे हैं, ओर हम सब मिलकर इस मुश्किल घड़ी में कोई भूखा नही सोये इस उद्देश्य से हम काम कर रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं