पांजरापोल की 7वीं वर्षगांठ सादगी पूर्ण मनाई। @मुकेश पाल सिंह सिरोही/पिण्डवाड़ा। मंगलवार काे "सूरि प्रेम जीव...
पांजरापोल की 7वीं वर्षगांठ सादगी पूर्ण मनाई।
@मुकेश पाल सिंह
सिरोही/पिण्डवाड़ा। मंगलवार काे "सूरि प्रेम जीव रक्षा केंद्र संस्थान परलाई" पांजरापोल की 7 वीं वर्षगांठ ध्वज वंदन के कार्यक्रम के साथ हर्षोल्लास व सादगी के साथ संपन्न हुई। जहां सभी अबोल जीवो के प्रति करुणा व वात्सल्य के भावों से सेवा की जाती है, आज उसी जीवदया रुपी धाम की वर्षगांठ पर सभी अपने आपको गौरवान्वित महसूस किया, की हमें ऐसी अबोल जीवों की जीवदया का सुअवसर प्राप्त हुआ है। सभी मिलकर इसी तरह इन अबोल जीवो की सेवा करे और अपना तन मन धन इस जीवो के प्रति समर्पित करने का भाव और भी प्रबल बनाने का संकल्प लिया। वेप्स मंडल के सभी उपस्थित सदस्याे ने दादा गुरुदेव से नतमस्तक प्रार्थना कर आर्शिवाद मांगा।
कोई टिप्पणी नहीं