मुंबई से आए अजारी के 2 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव निकले। @मुकेश पाल सिंह सिरोही/पिंडवाड़ा। रविवार को जिले में 10 नए कोरोना संक्र...
मुंबई से आए अजारी के 2 प्रवासी कोरोना पॉजिटिव निकले।
@मुकेश पाल सिंह
सिरोही/पिंडवाड़ा। रविवार को जिले में 10 नए कोरोना संक्रमित सामने आए। जिसमें पिंडवाड़ा उपखंड के अजारी गांव के 2 कोरोना पॉजिटिव भी शामिल है। उपखंड मुख्यालय के निकटतम ग्राम पंचायत अजारी में दो संदिग्धों की कोरोना सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद अजारी सहित आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। वही मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों ने जायजा लिया तथा गांव में कर्फ्यू लगा दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब सप्ताह भर पहले मुंबई से 2 प्रवासी अजारी आए थे। जिन्होंने स्वयं ने अपने आप को स्कूल में ही क्वॉरेंटाइन करवाया था। इसके बाद उनके सैंपल लिए गए जिनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। पॉजिटिव रिपोर्ट आते ही इन्हें सिरोही के लिए रवाना किया गया तथा गांव में कर्फ्यू लगा दिया। वहीं पॉजिटिव की सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी दुदाराम हुड्डा, इंसीडेंट कमांडर भंवरलाल पुरोहित, थानाधिकारी सुमेर सिंह इंदा, तहसीलदार कल्पेश जैन, पटवारी हार्दिक जैन, विकास अधिकारी महेश चंद आदि मौके पर पहुंचे तथा कोरोना पॉजिटिव की ट्रैवल हिस्ट्री को खंगालना शुरू किया।
मुंबई से आए थे दोनो व्यक्ति, स्कूल में थे क्वॉरेंटाइन:
अजारी में मिले दो कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मुंबई से कुछ दिन पहले आए थे। जिन्होंने स्वयं को होम आइसोलेशन की जगह स्कूल में ही क्वॉरेंटाइन करवाया था। जिनके सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के दौरान दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए सिरोही रेफर किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं