स्वयं सहायता समूह ने बनाए 3700 मास्क, महिलाओं को मिला आर्थिक संबल। बाड़मेर। जिले में कोरोना से निपटने में महिलाएं भी सक्रिय भाग...
स्वयं सहायता समूह ने बनाए 3700 मास्क, महिलाओं को मिला आर्थिक संबल।
बाड़मेर। जिले में कोरोना से निपटने में महिलाएं भी सक्रिय भागीदारी निभा रही है। आदर्श ढूंढ़ा गांव में पीपली स्वयं सहायता समूह ने 3700 मास्क तैयार कर कोरोना से लड़ाई में सहयोग दिया है। इसकी बदौलत महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है।
बाड़मेर जिले के आदर्श ढूंढ़ा मेघवालों की बस्ती की महिलाओं ने पीपली स्वयं सहायता समूह के माध्यम से 3700 मास्क बनाए। संजीवनी प्रोजेक्ट के तहत वेदांता केयर्न ऑयल एंड गैस तथा धारा संस्थान ने उनको इस कार्य के लिए प्रेरित किया। पीपली स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को प्रेरित करने एवं उनसे रूबरू होने के लिए वेदांता केयर्न ऑयल एंड गैस की सीएसआर हेड हरमीत सेहरा आदर्श ढूंढ़ा पहुंची। उन्होंने स्वयं सहायता समूह को मास्क निर्माण के एवज में 33 हजार 300 रूपए का चेक सुपुर्द किया। उन्होंने कोरोना की महामारी में महिलाओं के योगदान के लिए आभार जताया। इस दौरान पीपली देवी एवं अन्य महिलाओं ने बताया कि मास्क तैयार करने का कार्य उनको मिला, इससे उनके परिवार को भी सम्बल मिलेगा। उन्होंने आत्म निर्भर बनने की उम्मीद जताते हुए आगामी समय में भी ऐसी जिम्मेदारी के लिए तैयार करने की बात कही। इस दौरान सीएसआर प्रबंधक डॉक्टर उमा बिहारी द्विवेदी, धारा संस्थान के मुख्य अधिशाषी महेश पनपालिया, सोनाराम एवं मांगूसिंह ने अपने अनुभव साझा करते हुए कोरोना से निपटने के लिए सोशल डिस्टेंस अपनाने एवं यह संदेश आमजन तक पहुंचाने की बात कही। उन्होंने आगामी समय में स्वयं सहायता समूह को सहयोग करने का भरोसा दिलाया।
कोई टिप्पणी नहीं