एसडीएम हुड्डा ने किया गांवो का निरीक्षण, होम आइसोलेशन वाले लोगों से ली जानकारी। @मुकेश पाल सिंह सिरोही/पिंडवाड़ा। गांव जाकर ग...
एसडीएम हुड्डा ने किया गांवो का निरीक्षण, होम आइसोलेशन वाले लोगों से ली जानकारी।
@मुकेश पाल सिंह
सिरोही/पिंडवाड़ा। गांव जाकर गांवों की स्थिति का जायजा लेकर कार्मिकों को आम जन के लिए एक्टिव रहने की बात कहीं। उपखंड अधिकारी दूदाराम हुड्डा ने नया सानवाड़ा ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। उन्होंने कोरोना वायरस को लेकर होम आइसोलेशन में रहे लोगों के घर जाकर देखा। लोगों से स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। आंगनबाड़ी केंद्र पर देखा तो टीकाकरण हो रहा था। महिलाओं से ममता कार्ड के बारे में बात की। गांव में पानी की व्यवस्था के बारे में जनता जल योजना से जानकारी ली। हैंडपंप कितने शुरू है और कितने खराब। लोगों ने बताया कि गांव में आरओ प्लांट नहीं है। साथ ही विरोली गांव में पानी के बारे में जानकारी ली। इसके बाद अटल सेवा केंद्र के पास मौजूद खंडहर भवनों को मरम्मत करवाने के लिए कहा। पटवार घर को भी जल्दी ठीक करवाने को कहा। प्रधानाचार्य मुकेशकुमार शर्मा से निगरानी समिति, होम आइसोलेशन आदि के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर सरपंच अलका रावल, ग्राम विकास अधिकारी महेन्द्रसिंह परिहार, पटवारी मेघाराम कलबी, उप सरपंच कालूराम देवासी, ग्राम निगरानी के राजाराम भाट, राकेश बामणिया, एएनएम सौम्या टी, पंचायत सहायक भरत गुरू, चपरासी मीठालाल मेघवाल वार्ड पच पुखराज मेघवाल, किशन देवासी आगनवाड़ी कार्य करता गौदावरी रावल, स्नेह लता चौधरी आदि उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं