Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ने ली वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से जानकारी।

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ने ली वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से जानकारी। बाड़मेर/बायतु। राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस ...

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी ने ली वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से जानकारी।

बाड़मेर/बायतु। राजस्थान प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं लाडनूं विधायक मुकेश भाकर ने शुक्रवार को जिले के युवा कांग्रेस पदाधिकारियों से वार्ता की। प्रदेश अध्यक्ष भाखर ने बायतु विधानसभा व बाड़मेर जिले के युवा कांग्रेस के निर्वाचित पदाधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात कर कोरोना के दौरान युवा कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही क्षैत्र की गतिविधियों की जानकारी ली। बायतु विधानसभा महासचिव मनीष गोदारा ने बताया कि प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष व विधायक मुकेश भाकर, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर पलक वर्मा व सोशल मीडिया प्रभारी राहुल खान ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के उपाय, राज्य सरकार के माध्यम से की जा रही गतिविधियों के क्रियान्वयन, प्रवासियों को हो रही परेशानियों आदि की जानकारी ली। वही युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह गोदारा ने प्रदेशाध्यक्ष को बताया कि बाड़मेर में युवा कांग्रेस की टीम गरीबों में राशन किट, मास्क व सैनिटाइजर वितरण का बखूबी कार्य कर रही हैं‌। वहीं जिले से बाहर प्रवासियों की जानकारी विधानसभा अध्यक्षों के द्वारा लेकर उनको गंतव्य स्थान पर पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। वहीं उन्होंने कोरोना संक्रमण के चलते आमजन व मजदूरों को होने वाली परेशानियों के बारे में भी उनको अवगत करवाया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव चेतन मेघवाल, प्रदेश सचिव राउफ राजा खलीफा, जिला महासचिव अभिमन्यु सिंह, रवि शेखवानी, गुल मोहम्मद, सलीम खिलेरी, मोहन सेंवर, स्वरूप सिंवल, पारस परमार, दिनेश पटेल, बायतु विधानसभा अध्यक्ष राजेश पोटलिया, पचपदरा विधानसभा अध्यक्ष अशरफ अली, शिव विधानसभा अध्यक्ष तेजाराम गोदारा, गुड़ामालानी विधानसभा अध्यक्ष भोमाराम सियोल ने भी सुझाव देते हुए युवा कांग्रेस की गतिविधियों की जानकारी दी।

कोई टिप्पणी नहीं