Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

डेगाना, रामसरी के खिलेरी अजमेर शहर में कर्मवीर बनकर सेवा दे रहे हैं।

डेगाना, रामसरी के खिलेरी अजमेर शहर में कर्मवीर बनकर सेवा दे रहे हैं। @भावेश सैन नागौर/डेगाना। उपखंड के ग्राम रामसरी निवासी ग्...

डेगाना, रामसरी के खिलेरी अजमेर शहर में कर्मवीर बनकर सेवा दे रहे हैं।

@भावेश सैन
नागौर/डेगाना। उपखंड के ग्राम रामसरी निवासी ग्रामीण अंचल से निकले प्रतिभा के धनी राजस्थान पुलिस में सीआई के पद पर भूराराम खिलेरी अजमेर संभाग मुख्यालय पर संकट में कोरोना की जंग में कर्मवीर योद्धा बनकर सेवाएं दें रहे है। इन दिनों कोरोना के रोज आते मरीजों की रोकथाम ओर संक्रमण की चैन को तोड़ने की जंग में लगे पुलिस प्रशासन के साथ योद्धा बनकर खिलेरी लगातार अजमेर शहर में कोरोना हॉट स्पॉट क्षेत्र में स्पेशल पुलिस चैकिंग टीम का नेतृत्व करते हुए सेवाएं दे रहे है। इस दौरान लगातार 24 घंटे अलर्ट रहकर काम कर रहे है। साथ ही कई बार लोगों के लिए जरूरतमंद तक मदद भी पहुंचा रहे है। वही लोगों को मास्क बांटकर जागरूक करते हुए, कई जरूरतमंद परिवारों तक खाद्य सामग्री भी पहुंचाते है, तो कई बार इस संकट में परेशान लोगों के आवागमन में भी मदद करते है। खिलेरी की सेवाओं को लेकर उनके गांव रामसरी सहित डेगाना क्षेत्र में उनके कार्यो को लेकर लोग सराहना कर रहे है। अजमेर से पहले खिलेरी टोंक, भीलवाड़ा सहित कई क्षेत्रों में भी लगातार सीआई के रूप में काम कर चुके है। गांव रामसरी में पर्यावरण के क्षेत्र में पेड़-पौधे लगाकर उनकी सेवा करने ओर गांव को हरा-भरा करने के लिए रामसरी को हरित अभियान में जोड़ा गया था। साथ ही सीआई ने रामसरी गौशाला में भी लाखों की लागत से हॉल चारा शैड निर्माण कार्य करवाकर गौसेवा का अनुकरणीय सफल प्रयास किया हैं।

सीआई खिलेरी ने बताया कि यह संकट का समय है, सभी को र्धेय रखने व बचाव के लिए सरकार की ओर से जारी एडवायजरी का पालन करने की जरूरत है। यह समय धीरे-धीरे गुजर जाएगा, इसके लिए सभी को पूरी सतर्कता के साथ आगें बढऩा हैं।

कोई टिप्पणी नहीं