महेश नवमी महोत्सव लॉक डाउन के चलते घर-घर मनाया जाएगा। @भावेश सैन नागौर/डेगाना। माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से महेश नवमी के अवस...
महेश नवमी महोत्सव लॉक डाउन के चलते घर-घर मनाया जाएगा।
@भावेश सैन
नागौर/डेगाना। माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से महेश नवमी के अवसर पर विभिन तरह की ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। माहेश्वरी सेवक प्रतिनिधि राकेश करवा ने बताया कि हर वर्ष महेश नवमी के अवसर पर विभिन तरह की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। परंतु इस वर्ष कोरोना वायरस व लॉक डाउन की वजह से इस बार किसी भी प्रकार से सामूहिक खेलकूद प्रतियोगिता, शोभायात्रा, सामूहिक भगवान महेश की पूजा अर्चना नहीं की जाएगी। महिला मंडल सचिव सुमित्रा सारड़ा ने बताया कि महिला मंडल की ओर महिलाओं के खेलने के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से 5 बजे हुआ। जिसमें प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व हाऊजी गेम प्रतियोगिता खिलाया गया। इस प्रतियोगिता के सयोंजक सुमित्रा सारड़ा, प्रियंका भूतड़ा, ललिता हेड़ा, भगवती सारड़ा थी। दोपहर 3 बजे से शुरू हुई हाऊजी प्रतियोगिता में फस्ट लाइन में किरण सोनी, सैकण्ड लाइन में संगीता सोनी व थर्ड लाइन में ममता तापडिय़ा, फूल हाऊजी में प्रथम स्थान पर मोनिका चांडक व दूसरे स्थान पर रिद्धि तोषनीवाल रही। सामान्य ज्ञान में प्रथम ललिता तोषनीवाल व दूसरे स्थान पर प्रेमलता तापडिय़ा रही। इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में समाज की करीब 75 महिलाओं ने भाग लिया। डेगाना माहेश्वरी समाज अध्यक्ष रतनलाल खटोड़ ने बताया कि 31 मई को सामूहिक रूप से महेश नवमी नहीं मनाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह 8 बजे समाज के बंधु अपेन-अपने परिवार के साथ अपने घरों में भगवान महेश की पूजा अर्चना कर महेश नवमी मनाएंगे।
कोई टिप्पणी नहीं