कोविड-19 महामारी को लेकर विशेष जन जागरण अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक। @मुकेश पाल सिंह सिरोही/पिंडवाड़ा। कोविड -19 के ...
कोविड-19 महामारी को लेकर विशेष जन जागरण अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक।
@मुकेश पाल सिंह
सिरोही/पिंडवाड़ा। कोविड -19 के संक्रमण को किसी भी रूप में फैलने से रोकने हेतु राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे विशेष जन जागरण अभियान के जिला पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के वृत पिण्डवाड़ा क्षैत्र के पुलिस थाना पिण्डवाड़ा, रोहीड़ा व सरूपगंज हल्का क्षैत्र में वृताधिकारी किशोरसिंह चौहान के नेतृत्व में सुमेरसिंह थानाधिकारी पुलिस थाना पिण्डवाड़ा ने मय पुलिस स्टाफ के प्रेम सुरी गेट गली कस्बा पिण्डवाड़ा, ग्राम मालप, ठण्डीबैरी व पहाड़कल्ला, ढांगा वरली, उपला व नीचला साबेला, कुण्डाल, कालुम्बरी, वागदरी, में हरि ओम मीणा थानाधिकारी पुलिस थाना रोहीड़ा मय पुलिस स्टाफ ग्राम रोहीड़ा खारा वाटेरा, डोलीफली वाटेरा, जेलाफली, भीमाणा, डोलीफली तरूंगी एवं भंवरलाल थानाधिकारी पुलिस थाना सरूपगंज, कोदरला, धनारी ग्राम में भ्रमण कर आम नागरीको को कोविड -19 के संक्रमण की रोकधाम हेतु विशेष जन जागरण अभियान चलाया। जिसमे आम नागरीको को समझाईस कर जागरूकता के बेनर लगवाये गये। गाॅव-गाॅव आम चौक पर निश्चित सामाजिक दुरी बनये रखते हुये साधारण बैठके रखी गई। जिसमें आम नागरीको को कोविड -19 के संक्रमण को किसी भी रूप में फैलने से रोकने हेतु स्वास्थ्य मंत्रालय एवं आयुष विभाग भारत सरकार द्वारा तथा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किये जा रहे दिशा-निर्देश एवं उपायो की सामान्य जानकारी दी गई। जिसमें आम नागरीको ने बढ-चढ कर भगीदारी लेते हुये पुलिस एवं प्रशासन का पूर्ण सहयोग करते हुये कोविड -19 के संक्रमण की रोकधाम हेतु जागरूकता दिखाने में विशष रूचि ली।
विशेष जन जागरण अभियान में दी गई जानकारीः-
- साबुन से बार-बार हाथ धोएं।
- बाहार निकले तो मास्क जरूर पहनें।
- दो गज की दूरी बनाएं रखें।
- हाथ नही मिलाएं, नमस्ते करे।
- सार्वजनिक स्थानो पर थूकें नहीं।
- भीड़ व समारोह का आयेजन नही करे ओर भीड़- भाड़ वाले क्षैत्र में जाने से बचें।
- अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढावे।
- बुखार, खांसी, सांस की तकलीफ होने पर असपताल जरूर जावें।
कोई टिप्पणी नहीं