केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने जताया भाजपा नेता कुर्डिया के निधन पर शोक। @घमण्डाराम परिहार बाड़मेर/बायतू। कृषि राज्यमंत्री क...
केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने जताया भाजपा नेता कुर्डिया के निधन पर शोक।
@घमण्डाराम परिहार
बाड़मेर/बायतू। कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि समर्पित पार्टी कार्यकर्ता के रूप में मोहन सदैव प्रेरित करते रहेंगे। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने बाड़मेर भाजपा के वरिष्ठ नेता मोहनलाल कुर्डिया के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि पूर्व पार्षद एवं नगर अध्यक्ष मोहनलाल कुर्डिया के ह्रदयाघात से हुए आकस्मिक निधन के समाचार से मन व्यथित है। शुरू से ही मेरे प्रति उनका विशेष स्नेह था। सांसद चुने जाने एवं मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद बाड़मेर प्रवास के दौरान तो मिलते ही कई बार दिल्ली भी मिलने आए। एससी-एसटी समाज के हकों की लड़ाई लड़ने एवं उनको भाजपा से जोड़ने में हमेशा वे अग्रणी भूमिका में रहे। कैलाश चौधरी ने कहा कि मृदुभाषी, मिलनसार एवं हंसमुख मोहन भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं में से एक थे। निधन के कुछ समय पहले ही वे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की राजस्थान जनसंवाद रैली में भी शामिल हुए थे। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत अपूरणीय क्षति हुई है। एक समर्पित पार्टी कार्यकर्ता के रूप में वे हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे। परमपिता परमेश्वर से उनकी आत्मा की शांति एवं परिवारजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।
कोई टिप्पणी नहीं