पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बाड़मेर/बायतु/बाटाडू। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रामस्नेही ग्रुप...
पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
बाड़मेर/बायतु/बाटाडू। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रामस्नेही ग्रुप के तत्वधान में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पर्यावरण को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए युवाओं ने जसनाथ आश्रम के आसपास व खुले स्थानों पर पौधे लगाकर हुए पांच सालों तक इसके नियमित निगरानी का संकल्प लिया। मोहनलाल मूढ़ ने कहा कि आधौगिकी करण के कारण हमारा पर्यावरण लगातार प्रदूषित हो रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील कि प्रत्येक कार्यकर्ता कम से कम दो पौधे जरूर लगायें। इस दौरान ओमप्रकाश मूढ़, सवाईराम सांई, ओमप्रकाश सऊ, शोभाराम सियाग, नवलाराम बेनीवाल, रामाराम डऊकिया आदि उपस्थित थे।
Nice
जवाब देंहटाएंविश्व पर्यावरण दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
हटाएंपर्यावरण की अवहेलना के गंभीर परिणाम परिलक्षित हो रहे है, आइये ! हम सभी पर्यावरण के संरक्षण के लिए कृत संकल्पित हो।
#WorldEnvironmentDay2020