मोरस में एएनएम गीता गरासिया की नियुक्ति होने पर ग्रामीणों में खुशी। @मुकेश पाल सिंह सिरोही/पिंडवाड़ा। निकटवर्ती ग्राम पंचायत...
मोरस में एएनएम गीता गरासिया की नियुक्ति होने पर ग्रामीणों में खुशी।
@मुकेश पाल सिंह
सिरोही/पिंडवाड़ा। निकटवर्ती ग्राम पंचायत मोरस के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर गीता गरासिया जो पूर्व में राजस्थान पुलिस कास्टेबल में अपनी सेवाएं दे रही थी, जिसका पुलिस कांस्टेबल से एएनएम में चयन होने पर पहली बार मोरस के उप स्वास्थ्य केंद्र पद ग्रहण करने पर, एनएसयूआई पिण्डवाड़ा ब्लॉक अध्यक्ष अशोक गरासिया व ग्रामीणों ने नव नियुक्त एएनएम गीता गरासिया का स्वागत किया गया। वहीं ग्रामीणों ने एएनएम की नियुक्ति को लेकर खुशी जाहिर की और कहा कि अब हमें इलाज के लिए अच्छी सुविधा मिलेगी नीम हकीमो से छुटकारा मिलेगा। वही नवनियुक्त एएनएम गीता गरासिया ने बताया कि में पूर्ण निष्ठा से लोगों की सेवा करूंगी तथा लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करूंगी। इस मोके पर आशा सहयोगीनी हंन्जा कुमारी, सीता देवी, देवेंद्र आदी ग्रामीण मौजुद थे।
कोई टिप्पणी नहीं