पर्यावरण रक्षा एवं गौसेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा बांठिया का जन्मदिन। बाड़मेर/बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ ...
पर्यावरण रक्षा एवं गौसेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा बांठिया का जन्मदिन।
बाड़मेर/बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक गणपत बांठिया का जन्मदिन 13 जून को कोरोना महामारी के चलते पर्यावरण रक्षा एवं गौसेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा। व्यवसायिक प्रकोश्ठ सम्भाग प्रभारी एवं सरपंच बालाराम कुआ ने बताया कि बांठिया अपने पिता पूर्व विधायक स्व. चम्पालाल बांठिया के पदचिन्हो पर चलते 22 मार्च से लगातार लोगो के बीच जाकर उनकी सेवा कर रहे है। उनकी इस सेवाभाव कार्य के चलते दर्जनभर से अधिक गांवो के सरपंच एवं जनप्रतिनिधि उनका जन्मदिन पर्यावरण रक्षा एवं गौसेवा दिवस के रूप में मनाएगें। उनके जन्मदिन पर दर्जनों गांवो में पौधारोपण एवं गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर उनका जन्मदिन मनाया जाएगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता उम्मेदसिंह आराबा ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान द रियल कोरोना वरियर्स के रूप में बांठिया द्वारा जो कार्य किया गया है उनसे ग्रामीण और गांव के प्रतिनिधियों ने देखा है। इसी के चलते ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता इस जन्मदिन को सादगी के साथ मनाएगें। अराबा ने बताया कि दर्जनों गांवो में सैकड़ों की तादाद में पौधारोपण एवं गौसेवा का कार्य इस दिन किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं