धोरीमन्ना के अरणियाली में गायत्री यज्ञ के साथ किया वृक्षारोपण। @श्रीराम ढ़ाका बाड़मेर/धोरीमन्ना। निकटवर्ती अरणियाली गांव में अख...
धोरीमन्ना के अरणियाली में गायत्री यज्ञ के साथ किया वृक्षारोपण।
@श्रीराम ढ़ाका
बाड़मेर/धोरीमन्ना। निकटवर्ती अरणियाली गांव में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की शाखा गायत्री प्रज्ञा मंडल अरणियाली द्वारा हरितमा संवर्धन हेतु यज्ञ के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, तथा गायत्री सत्संग महिला मंडल की महिलाओं ने श्रीराम वाटिका में औषधीय पौधे लगाकर उनके देखभाल की जिम्मेदारी ली। इस दौरान चोखाराम, हेमराज सोनी वार्ड पंच, चेतन सोनी, सवाई सोनी, भगराज सोनी, विपुल सोनी, रमेश सोनगरा, रावताराम डोगियाल ने मिलकर तुलसी, गिलोय, अशोक व आंवला आदि के पौधे लगाए। इस अवसर पर चंदनराम सैन, सिमरथाराम सेवदा सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। वही यज्ञ कर्मकांड शांतिकुंज हरिद्वार के पंडित मुकेश शर्मा ने संपन्न करवाया।
कोई टिप्पणी नहीं