Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

पशु पक्षी की सेवा सबसे बड़ा धर्म: व्यास

पशु पक्षी की सेवा सबसे बड़ा धर्म: व्यास @जुगलकिशोर शर्मा नागौर/परबतसर। पशु पक्षियो की सेवा करना मानव जीवन में सबसे बड़ा धर्म ...

पशु पक्षी की सेवा सबसे बड़ा धर्म: व्यास

@जुगलकिशोर शर्मा
नागौर/परबतसर। पशु पक्षियो की सेवा करना मानव जीवन में सबसे बड़ा धर्म है। मनुष्य को इस धर्म की पालना करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। ये बात राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ परबतसर के परिंडा अभियान के तहत नगरपालिका की पूर्व अध्यक्षा मीना व्यास ने कही। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुसार जीवो की रक्षा करना मनुष्य का परम कर्तव्य होता है। इसलिए मनुष्य को इस ग्रीष्मकाल में पक्षियो व पशुओं हेतु चारा, दाना पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। ऐसा परोपकार का भाव सृष्टि में मनुष्य को ही मिला है, जिसका उपयोग प्रत्येक मानव को करना चाहिए। संघ सचिव शैलेश कुमार पलोड़ ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर लिए संकल्प के तहत स्काउटर सुभाष पारीक, मदनमोहन सैनी, सागर ओझा, रोवर सुनील सोनी, गोविन्द प्रजापत, सुरेश, दीक्षांत सैन, राहुल वैष्णव, अरमान सारण, यश वर्मा ने सोमवार को नगरपालिका के पास, गणेश मन्दिर सहित विभिन्न स्थानों पर टीन से बने आधुनिक परिंडे एवं चुग्गापात्र लगाये। सचिव पलोड़ ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रखा जायेगा। इस अवसर पर माधोप्रसाद व्यास, इक़बाल मोहम्मद छीपा, उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं