निम्बलकोट विद्यालय में किया सघन पौधारोपण, विभिन्न किस्म के 101 पौधे लगाए। बाड़मेर/सिणधरी। वृक्ष धरती की सुंदरता है ही नही बल्कि ...
निम्बलकोट विद्यालय में किया सघन पौधारोपण, विभिन्न किस्म के 101 पौधे लगाए।
बाड़मेर/सिणधरी। वृक्ष धरती की सुंदरता है ही नही बल्कि जीवनीय शक्ति के वाहक भी है। पृथ्वी पर पर्यावरणीय संतुलन के लिए पौधरोपण बहुत जरूरी है ये विचार भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ सिणधरी प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी करनाराम अणखिया ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय निम्बलकोट में पौधारोपण कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त कर रहे थे। विद्यालय के संस्था प्रधान खेमराज गोयल ने कहा कि घटते वन क्षेत्रों से पैदा हुई ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं के लिए अधिकाधिक पौधारोपण आवश्यक है जिससे पर्यावरण में संतुलन बना रहे। उन्होंने बताया कि विद्यालय में करीबन 30 अलग अलग किस्म के लगभग 101 पौधे लगाकर विद्यालय परिसर को हराभरा बनाया जा रहा है। निम्बलकोट सरपंच नगाराम सियाग ने कहा कि यह समय पौधारोपण के लिए बहुत बढ़िया है हर व्यक्ति को पौधे लगाकर प्रकृति संरक्षण में भागीदारी निभानी चाहिए। स्थानीय संघ सिणधरी कोषाध्यक्ष व विद्यालय के स्काउट मास्टर गोरधनराम हुड्डा ने बताया कि स्काउट गाइड ग्रुप द्वारा संचालित इको क्लब में पर्यावरण संरक्षण का विशेष लक्ष्य है। बालचर लगाए गए पौधों की सुरक्षा, जल व्यवस्था आदि सुनिश्चित करेंगे। पौधारोपण कार्यक्रम में स्काउट मास्टर गोरधनराम चौधरी, शिक्षक हरखाराम चौधरी, जुगताराम सऊ, भोमाराम चौधरी, मगाराम, लालाराम, बीजाराम, तेजपाल, सुरेश कुमार, रघुवीरसिंह सारण, सत्ताराम, रामसुरेश मीणा, जोगाराम व शारीरिक शिक्षक दिनेश कुमार आदि समस्त स्टाफ ने भी पूर्ण समर्पित भाव से सहयोग प्रदान किया।
कोई टिप्पणी नहीं