बिना कोचिंग के घर पर पढ़ाई कर 96.60 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने दम पर लहराया परचम। जैसलमेर। केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्...
बिना कोचिंग के घर पर पढ़ाई कर 96.60 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने दम पर लहराया परचम।
जैसलमेर। केंद्रीय माध्यमिक विद्यालय शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने परिणाम घोषित कर दिए है, जिसमे लड़कियों ने बाजी मारी है। घोषित हुए परिणाम में मूल सांगड गाँव की रहने वाली कोमल चारण जिले में टॉप रही है। सेट पॉल स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा कोमल ने 96.60 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है।
कोमल चारण कहती है कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नही है और मेहनत ओर आत्मविश्वास जरूर रंग जरूर लाता है, चारण अपनी सफलता का श्रेय माता कौशल्या व पिता गणपत दान को देती है जो खुद अध्यापक है, जिन्होंने खुद अभी आरएस मेंस क्लीयर किया है। वह नियमित तौर पर 8 से 9 घण्टे रोजाना पढ़ाई करती है। कोमल ने बताया कि उसने बिना किसी कोचिंग संस्थान में पढ़ने के बजाय घर पर ही स्वध्याय किया है। उसकी सफलता से उसके गांव सांगड सहित पूरे क्षेत्र खुशी की लहर है।
कोई टिप्पणी नहीं