पिण्डवाड़ा, चोरी की समस्याओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप अधीक्षक से की बातचीत। @मुकेश पाल सिंह सिरोही/पिंडवाड़ा। मंगलवार को भाजपा के जिला अध्य...
पिण्डवाड़ा, चोरी की समस्याओं पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप अधीक्षक से की बातचीत।
@मुकेश पाल सिंह
सिरोही/पिंडवाड़ा। मंगलवार को भाजपा के जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित व विधायक समाराम गरासिया के नेतृत्व में पुलिस उप अधीक्षक को नगर व ग्रामीण क्षेत्र मे हो रही लुटपाट रोकने की समस्या से अवगत कराया गया। वही पुलिस उप अधीक्षक चौहान ने जल्दी ही चोरों पर अंकुश लगाकर कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष किरण पुरोहित नगर अध्यक्ष महावीर यति, नगर पालिका अध्यक्ष जितेन्द्र प्रजापत, रमेश भाटिया, आत्म निर्भर भारत के जिला उप सयोजक हिम्मत पुरोहित, ग्रामीण मण्डल के अध्यक्ष लीलाराम, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरपत सिंह राणावत, उपाध्यक्ष रणछोड़ रावल, महामंत्री तिलोक प्रजापत, ग्रामीण मण्डल के महामंत्री अजुर्न पुरोहित, कालु सेन, भंवरलाल मेघवाल, हरीश, सुरेन्द्र सिंह व भाजपा कार्यकर्ताओ ने चोरी की समस्या पर बातचीत की।
कोई टिप्पणी नहीं