पिंडवाड़ा, भाजपा का राजस्थान व्यापी धरना प्रदर्शन। @मुकेश पाल सिंह सिरोही/पिण्डवाड़ा। नगर मण्डल व ग्रामीण मंडल ने उपखण्ड कार्यालय पर भाजपा जि...
पिंडवाड़ा, भाजपा का राजस्थान व्यापी धरना प्रदर्शन।
@मुकेश पाल सिंह
सिरोही/पिण्डवाड़ा। नगर मण्डल व ग्रामीण मंडल ने उपखण्ड कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित, आबू पिंडवाड़ा विधायक समाराम गरासिया, नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापत, नगर मंडल अध्यक्ष महावीर यंती, झाड़ोली मंडल अध्यक्ष लीला राम प्रजापत के नेतृत्व में कोविड-19 की पालना करते हुए मास्क पहनकर सोशल डिस्टेंसिंग से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोग्रेस सरकार के खिलाफ उपखंड कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया।वही, विभिन्न मांगों को लेकर उपखण्ड अधिकारी देवल को ज्ञापन दिया गया।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष किरण पुरोहित भाटिया, आत्म निर्भर भारत के जिला उप सयोजक हिम्मत पुरोहित, उपाध्यक्ष रणछोड़ रावल, महामंत्री तिलोक प्रजापत, ग्रामीण मण्डल के महामंत्री अजुर्न पुरोहित, कालु सेन नरपत सिंह, भंवरलाल मेघवाल, हरीश सुरेन्द्र सिंह उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं