बायतू भाजपा का बिल के समर्थन में किसान कल्याण संपर्क अभियान का आगाज। बाड़मेर/बायतु। केंद्र की मोदी सरकार की ओर से लाए गए कृषि बिल के समर्थन म...
बायतू भाजपा का बिल के समर्थन में किसान कल्याण संपर्क अभियान का आगाज।
बाड़मेर/बायतु। केंद्र की मोदी सरकार की ओर से लाए गए कृषि बिल के समर्थन में भाजपा के तत्वाधान में बाटाडू मंडल में किसान कल्याण संपर्क अभियान चलाया जाएगा। किसान मंडल के संयोजक विरधाराम धतरवाल ने बताया कि मोदी सरकार किसानों के कल्याण के लिए संसद में पास किए गए विधेयकों की जानकारी देने के लिए भाजपा यह अभियान चला रही है, इसमें हर ग्राम स्तर पर कार्यकर्ता प्रसार का काम करेंगे। धतरवाल ने कहा कि विपक्ष द्वारा झूठ फैला कर भ्रामक प्रचार कर किसानों को बरगलाने की कोशिश की जा रही है, जिसको लेकर भाजपा के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में किसानों के बीच जाकर केंद्रीय नेतृत्व की ओर से भेजे गए पत्र वितरण करेंगे, वही किसानों के सामने झूठ का पर्दाफाश करते हुए सही जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
बाटाडू मंडल से ग्राम पंचायत भीमङा में मंडल अध्यक्ष तगाराम गोदारा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष पोकरराम सऊ ने किसान विधेयक पत्रक का विमोचन किया गया। इस मौके पर मंडल महामंत्री कमलेश मेघवाल, मंत्री हरी प्रकाश गौड़, मगराज, चूनाराम, हनुमान प्रजापत, पप्पू धतरवाल, धनराज गौड़, रेखाराम बाना, जगदीश गौड़, मदनलाल, जेठाराम सुथार, श्रवण, सन्तोष गौड़, हनुमान सऊ, नाथाराम, शंकरलाल, हरी प्रकाश सहित कई भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं