बाड़मेर मास परायण समिति द्वारा श्री रामचरितमानस मास पाठ परायण सम्पन्न। बाड़मेर। साँचीहर जोशी ब्राह्मण समाज मे श्रीरामचरितमानस मास पाठ परायण शु...
बाड़मेर मास परायण समिति द्वारा श्री रामचरितमानस मास पाठ परायण सम्पन्न।
बाड़मेर। साँचीहर जोशी ब्राह्मण समाज मे श्रीरामचरितमानस मास पाठ परायण शुक्रवार को विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। मास परायण समिति द्वारा स्थानीय बालार्क हॉल में आयोजित पुरषोतम मास में 30 दिन तक चले इस पाठ में आचार्य राकेश मेहता के सानिध्य में वाचन किया गया।
समापन अवसर पर एडवोकेट धनराज जोशी ने कहा कि समाज मे इस तरह के धार्मिक आयोजनों से सकारात्मक सोच का निर्वहन होता है और धार्मिक भावना में वृद्धि होती है। उन्होंने पवित्र मन से ऐसे आयोजनों में वृद्धि करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर ओम जोशी ने विचार व्यक्त करते हुए श्री राम के सम्पूर्ण चरित्र से समाज को सीख लेने का आव्हान किया। उन्होंने वर्तमान में भारतीय समाज मे फैली व्याधियों को रामायण से सीख लेकर अपने जीवन मे उतारने पर बल दिया। यदि हम अपने जीवन मे सच्चाई, त्याग, प्रेम और भाईचारे को अपनाएं तो स्वतः आधी से ज्यादा समस्याओं का समाधान हो जाएगा। जोशी ने मन कर्म और वचन से शुद्ध रहने की आवश्यकता जताई। इस अवसर पर दिलीप जोशी, कमलेश व्यास, छगनलाल जोशी, लड्डू मेहता, लक्ष्मी जोशी, पुष्पा जोशी, अर्चना जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आचार्य राकेश मेहता ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कोई टिप्पणी नहीं