किनीना में बाजरे का उठान हुआ बेहतर, ली राहत की सांस। @ इंद्रजीत शर्मा महेंद्रगढ़/कनीना। कनीना मंडी तथा श्रीकृष्ण गौशाला सड़क पर बाजरे की खरीद...
किनीना में बाजरे का उठान हुआ बेहतर, ली राहत की सांस।
@ इंद्रजीत शर्मा
महेंद्रगढ़/कनीना। कनीना मंडी तथा श्रीकृष्ण गौशाला सड़क पर बाजरे की खरीद त्वरित रूप से जारी है। करीब 500 किसान प्रतिदिन बाजरा बेच रहे है। बाजरे का उठान एक बार फिर से पानीपत और रोहतक के साथ - साथ उन्हाणी शुरू कर दिया है। अब तक करीब डेढ़ लाख क्विंटल बाजरा खरीदा जबकि विगत रिकार्ड 255000 क्विंटल का रहा है।
कनीना में बाजरे की खरीद त्वरित गति से चल रही है किंतु गुरुवार को उठान कम होने के चलते आढ़तियों उच्च अधिकारियों से इस संबंध में बात की तत्पश्चात है फिर से गोदान उन्हाणी में कुछ जगह तैयार की है जिसमें करीब 20,000 बैग बाजरा और रखा जाएगा।
विस्तृत जानकारी देते हुए मैनेजर सतेंद्र यादव ने बताया कि अब तक डेढ़ लाख क्विंटल के करीब बाजरा खरीदा जा चुका है।
30 दिनों में दो खरीद केंद्रों पर 5048 किसानों से 149605 क्विंटल खरीदा बाजरा:
कनीना अनाज मंडी में तथा श्रीकृष्ण गौशाला केंद्र पर बाजरे की खरीद जारी है। श्रीकृष्ण गौशाला पर खरीद का शुक्रवार को चौथा दिन था जबकि कनीना अनाज मंडी में बाजरे की खरीद का 30वां दिन था। 30 दिनों में दोनों खरीद केंद्रों पर 5048 किसानों से 149605 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। शुक्रवार को दोनों खरीद केंद्रों पर 579 किसानों ने 13661 क्विंटल बाजरा बेचा। दिन भर में दोनों खरीद केंद्रों से 12200 बैग बाजरे का उठान किया गया और अब तक 2,32,087 बैंग बाजरे का उठान किया जा चुका है।
शुक्रवार तक फड़ों पर 67,1,23 बैग बाजरा पड़ा हुआ है। मानदंडों को पूरा न करने पर एक ढेरी रिजेक्ट कर दी गई।
कनीना में 30 दिनों में बाजरे की खरीद इस प्रकार हुई:
तारीख किसान खरीदा बाजरा
1 अक्टूबर 49 किसान 1437 क्विंटल
2 अक्टूबर को कोई खरीद नहीं हुई
3 अक्टूबर 48 किसान 1549 क्विंटल
4 अक्टूबर 19 किसान 602 क्विंटल
5 अक्टूबर 21 किसान 608 क्विंटल
6 अक्टूबर 102 किसान 3107 क्विंटल
7 अक्टूबर 55 किसान 1437 क्विंटल
8 अक्टूबर 102 किसान 2476 क्विंटल
9 अक्टूबर 114 किसान 3236 क्विंटल
10 अक्टूबर खरीद नहीं हुई
11 अक्टूबर खरीद नहीं हुई
12 अक्टूबर 114 किसान 3323 क्विंटल
13 अक्टूबर 132 किसान 3562 क्विंटल
14 अक्टूबर 121 किसान 2935 क्विंटल
15 अक्टूबर 116 किसान 3194 क्विंटल
16 अक्टूबर 115 किसान 2939 क्विंटल
17 अक्टूबर 8 किसान 253 क्विंटल
18 अक्टूबर कोई खरीद नहीं हुई
19 अक्टूबर 194 किसान 5600 क्विंटल
20 अक्टूबर 197 किसान 6456 क्विंटल
21 अक्टूबर 190 किसान 5918 क्विंटल
22 अक्टूबर 301 किसान 9600 क्विंटल
23 अक्टूबर 382 किसान 10806 क्विंटल
24 अक्टूबर 425 किसान 19297 क्विंटल
25 अक्टूबर कोई खरीद नहीं हुई
26 अक्टूबर 370 किसान 12887 क्विंटल
27 अक्टूबर 309 किसान 8250 क्विंटल
28 अक्टूबर 395 किसान 12180 क्विंटल
29 अक्टूबर 350 किसान 10850 क्विंटल
30 अक्टूबर 579 किसान 13661 क्विंटल
कनीना मंडी में 30 दिनों में 5048 किसानों से 149605 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है।
कनीना का श्रीकृष्ण गौशाला केंद्र पर खरीद इस प्रकार रही:
यह केंद्र 27 अक्टूबर से शुरू हुआ है:
27 अक्टूबर 95 किसान 2649 क्विंटल
28 अक्टूबर 120 किसान 3730 क्विंटल
29 अक्टूबर 119 किसान 3397 क्विंटल
30 अक्टूबर 124 किसान 3638 क्विंटल
श्रीकृष्ण गौशाला मार्ग पर चार दिनों में 458 किसानों से 13414 क्विंटल बाजरा खरीदा गया है।
कोई टिप्पणी नहीं