Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

बिहार चुनावों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी।

बिहार चुनावों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी। @ भगाराम पंवार बाड़मेर/बालोतरा। बिहार विधानसभा चुनाव एवं देश के अन्य राज्यों में हु...

बिहार चुनावों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी।


@ भगाराम पंवार
बाड़मेर/बालोतरा। बिहार विधानसभा चुनाव एवं देश के अन्य राज्यों में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय के लिए स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। भाजपा जिला मंत्री खेताराम प्रजापत ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की बात को जनता ने चरितार्थ किया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान ने कहा कि बिहार चुनाव में जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को नकारकर बिहार वासियों ने एनडीए को ऐतिहासिक बहुमत दिया। यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास की जीत है। यह जीत करोड़ों कार्यकर्ताओं कि मेहनत कि जीत है। इसके लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं को बहुत बहुत बधाई। बिहार व देश के अन्य राज्यों की जनता ने मोदी है तो मुमकिन है भाजपा है तो भरोसा है कि बात पर मोहर लगाई है भाजपा नगर अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा ने कहा कि बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है। आज बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। रिकॉर्ड संख्या में बिहार के गरीब, वंचित और महिलाओं ने वोट भी किया और आज विकास के लिए अपना निर्णायक फैसला भी सुनाया है। नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन ने कहा कि हम सभी जनता जर्नादन के विकास के पक्ष में दिये गये फैसले का स्वागत करते हैं व उनका आभार ज्ञापित करते हैं इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री मुकेश सेठिया, मुकेश गुप्ता, किरण घुसर, उपाध्यक्ष राजेशपुरी, अम्बादान रावल, प्रताप घांची, उमेश सोनी, रमेश प्रजापत, कृष्णा बौराणा, राजेंद्र सालेचा, केवलचंद मेघवाल, दशरथ परिहार, महिपालसिंह करणोत, दुर्गसिंह, पार्षद पुष्पराज चोपड़ा, हनुमान पालीवाल, महावीर माली, कांतिलाल घांची, नगराज प्रजापत, बाबूलाल चौधरी, हनुमान घांची सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं