जैसलमेर में राजस्थान युथ हॉस्टल के चुनाव सम्पन्न, राठौड़ अध्यक्ष मनोनीत। जैसलमेर। रविवार को शहर के होटल चौहान पैलेस ( ढोला मारु) में राजस्थान...
जैसलमेर में राजस्थान युथ हॉस्टल के चुनाव सम्पन्न, राठौड़ अध्यक्ष मनोनीत।
जैसलमेर। रविवार को शहर के होटल चौहान पैलेस ( ढोला मारु) में राजस्थान युथ हॉस्टल के चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए पराक्रम सिंह राठौड़ को चुना गया। पराक्रम सिंह राठौड़ पूर्व मंत्री एवं उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ के पुत्र हैं। चैयरमेन पद के लिए मूलसिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष पद के लिए नारायणदास प्रजापत, उपाध्यक्ष पद के लिए हसनाराम, महबूब सावरा, डॉ. जोगेंद्रसिंह निर्वाचित हुए एंव सचिव पद के लिए घनश्याम खत्री को और आयोजन सचिव पद के लिए यशवीर सिंह को मनोनीत किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं