Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

शादी से महज तीन पूर्व युवती ने प्रेमी संग पेड़ से फंदा लगा दी जान।

शादी से महज तीन पूर्व युवती ने प्रेमी संग पेड़ से फंदा लगा दी जान। जोधपुर। शहर के मंडोर थाना क्षेत्र की गऊ घाटी क्षेत्र में गुरुवार देर रात ए...

शादी से महज तीन पूर्व युवती ने प्रेमी संग पेड़ से फंदा लगा दी जान।


जोधपुर। शहर के मंडोर थाना क्षेत्र की गऊ घाटी क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक प्रेमी युगल ने पेड़ पर फंदा लगा अपनी जान दे दी। युवती की तीस नवम्बर को शादी प्रस्तावित थी। युवती के घर विवाह की पूरी तैयारियां हो चुकी थी और मंगल गीत गाए जा रहे थे। इससे पहले उसने अपने प्रेमी के साथ जान दे दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवा कर मोर्चरी भिजवाया है। गऊ घाटी में आज तड़के कुछ लोगों ने एक पेड़ से एक युवक व युवती के शव लटके देखे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। बाद में दोनों की पहचान जीतू व पूनम के रूप में हुई। दोनों के मकान यूको बैंक के पीछ स्थित गली में आमने-सामने ही स्थित है। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच युवती के परिजनों ने उसका रिश्ता अन्यत्र तय कर दिया और तीस नवम्बर को उसकी शादी होनी थी। उसके घर में विवाह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थी। रिश्तेदारों को निमंत्रण तक भेजे जा चुके थे। अपने विवाह से महज तीन दिन पूर्व युवती ने कल देर रात अपने प्रेमी के साथ मिलकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि युवक मजदूरी करता था। वहीं पांचवीं कक्षा तक पढ़ी युवती उसके मकान के बिलकुल सामने ही रहती थी। दोनों परिवारों का एक-दूसरे के यहां आना जाना लगा रहता था। इस बीच दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ने लग गया। इस घटना के पश्चात दोनों परिवार एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए आमने-सामने हो गए। पुलिस ने एहतियात के तौर पर मौके पर आरएसी को तैनात कर दिया है। फिलहाल दोनों परिवारों के साथ समझाइश चल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं