राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी की पत्नी का निधन। @ इंद्रजीत शर्मा महेंद्रगढ़/कनीना। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिं...
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी की पत्नी का निधन।
@ इंद्रजीत शर्मा
महेंद्रगढ़/कनीना। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी की धर्मपत्नी राम कला का 77 वर्ष की उम्र में गुरुवार को स्वर्गवास हो गया है। वे चंद दिनों से बीमार चल रही थी।
उनका अंतिम संस्कार कलवाड़ी में कर दिया गया है। वह अपने पीछे 2 पुत्र दो पुत्रियां, पौत्र एवं पौत्री आदि भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।
उनके अंतिम संस्कार में महिपाल नम्बरदार, रमेश सरपंच, सुनील अत्री, शिबू तंवर, सुंदर गुर्जर, मनोज पहलवान, बेदू राता, धर्मेंद्र रोहिल्ला, अल्केश यादव, कुलदीप यादव, प्रसनजीत, आरोहण आदि उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं