रामसिंह आर्य के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। @ भगाराम पंवार बाड़मेर/बालोतरा। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के उपमंत्री, आर्य प्रतिन...
रामसिंह आर्य के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया।
@ भगाराम पंवार
बाड़मेर/बालोतरा। सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के उपमंत्री, आर्य प्रतिनिधि सभा राजस्थान के कार्यकारी प्रधान रामसिंह आर्य के निधन पर स्थानिय प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। आर्य समाज गांधीपुरा के मंत्री जितेन्द्र गहलोत ने बताया कि जोधपुर शहर विधायक मनीषा पंवार के पिता रामसिंह आर्य एक ओजस्वी वक्ता एवं सत्य के समर्थक महर्षि दयानंद सरस्वती के सच्चे अनुयायी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन दयानंद के सपनों को पूरा करने में लगा दिया। उन्होंने स्वामी अग्निवेश के नेतृत्व में सतीप्रथा के खिलाफ दिवराला सती काण्ड के खिलाफ़ दिल्ली से दिवराला तक पदयात्रा, नाथद्वारा मंदिर में दलितों को प्रवेश दिलाने हेतु आंदोलन, शराबबंदी जैसे आन्दोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। पश्चिमी राजस्थान में आर्य समाज के विस्तार में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। आर्य के निधन पर समूचे आर्य समाज ने उनके निधन पर शोक जताया है।
कोई टिप्पणी नहीं