मिट्टी के दिये जलाने व चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान: प्रजापत @ भगाराम पंवार बाड़मेर/बालोतरा। मिट्टी वाले दिये जलाना अबकी बार दिवाली म...
मिट्टी के दिये जलाने व चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान: प्रजापत
@ भगाराम पंवार
बाड़मेर/बालोतरा। मिट्टी वाले दिये जलाना अबकी बार दिवाली में के उदगोष के साथ भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने प्रदेश भर के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से इस दिवाली पर मिट्टी के दिये जलाने को लेकर जनजागरण अभियान चलाने का आह्वान किया है। मोर्चे के जिला महामंत्री उमेश सोनी ने बताया कि प्रदेश के अन्य जिलों की भांति बालोतरा जिले में भी भाजयुमों प्रदेश मंत्री खेताराम प्रजापत के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं ने आमजन को इस दिवाली मिट्टी के दिये जलाने को जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश मंत्री खेताराम प्रजापत ने सभी से आग्रह किया है कि हम सभी मिलकर इस अभियान के माध्यम से स्थानीय उत्पादकों को बढ़ावा देने व चाइनीज वस्तुओं के बहिष्कार करने एव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लॉकल फॉर वॉकल आत्मनिर्भर भारत में हम सभी का यह प्रयास सार्थक सिद्ध होगा। सोनी ने बताया कि जिले के सभी मंडलो में मंडल अध्यक्षो से आग्रह किया है कि अपने अपने मंडलो में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर इस अभियान को सफल बनाकर राष्ट्रहित में अपनी भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर पार्षद महावीर माली, जिला उपाध्यक्ष हितेश पटेल, रमेश प्रजापत, महामंत्री मुकेश सेठिया, नगर अध्यक्ष राजेंद्र सालेचा, उपाध्यक्ष केवलचंद मेघवाल, महामंत्री महेन्द्र गौड़, दशरथ परिहार सहित कई कायकर्ता उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं