धनौंदा विद्यालय में आरओ का उद्घाटन कर लेखन सामग्री बांटी और पौधारोपण किया। @ इंद्रजीत शर्मा महेंद्रगढ़/कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...
धनौंदा विद्यालय में आरओ का उद्घाटन कर लेखन सामग्री बांटी और पौधारोपण किया।
@ इंद्रजीत शर्मा
महेंद्रगढ़/कनीना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनौंदा में यूपीएल कंपनी की ओर से स्कूल के लिए आरओ का उद्घाटन यूपीएल कंपनी के राष्ट्रीय हेड मुखिया डॉ. एसएन त्रिपाठी ने किया। तत्पश्चात पौधारोपण किया, लेखन सामग्री वितरित की। इस मौके पर अध्यक्षता प्राचार्य कृष्ण कुमार ने की।
इस मौके पर डा एसएन त्रिपाठी का स्कूल में स्वागत किया तथा उन्होंने 45 लीटर वाटर आरओ का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पानी की विशेष मांग है। विद्यार्थियों को बेहतर दर्जे का ठंडा आरओ का पानी मिलेगा तो सेहत सही रहेगी। यदि सेहत बनी रहेगी तो विद्यार्थी भविष्य में कुछ बन पाएंगे। उन्होंने कहा यूपीएल कंपनी के पूरे संसार के 200 देशों में कार्य कर रहे है। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य क्षेत्र रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिला है जहां भारत का 80 प्रतिशत कंपनी का काम यहीं पर निर्भर है। यहां पानी फव्वारों द्वारा दिया जाता है। पानी की कमी है। वही क्षेत्र में बहुत अधिक किसान है। कंपनी का उद्देश्य है कि किसानों के साथ साथ किसानों के बच्चों को सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। कंपनी जो कुछ आय प्राप्त करती है उसमें से 2 प्रतिशत सामाजिक कार्यों में खर्च करती है जिसके परिणाम स्वरूप विभिन्न स्थानों पर कार्य किए हैं। और इसी कड़ी में धनौंदा में आरओ स्थापित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पूरे संसार में इस कंपनी का तीसरा स्थान है। जहां कृषि रासायनिक, बीज उत्पादन आदि का कार्य में कंपनी करती है और किसानों के सुख दुख में सदा तैयार मिलती है। उन्होंने कहा कि जहां लिसान गांव में कंप्यूटर लैब स्थापित करवाई जा रही है वहीं कंपनी सबसे पहले किसी स्कूल से पूछती है कि वह मुख्य आवश्यकता क्या है? स्मार्ट टीवी, कंप्यूटर लैब, पानी की सुविधा आदि प्रदान करना कंपनी का दायित्व बनता है। उन्होंने कहा कि बच्चे यदि पढ़ लिखकर महान बनेंगे तो देहात का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे बढऩे की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का मुख्य धंधा कृषि है किंतु 15 साल से कम उम्र के बच्चों से काम नहीं लिया जा सकता है । किसी छुट्टी या अवकाश के दिन उनको कोई जानकारी दी जा सकती है। भारत के लोग आज भी परंपरागत खेती करते हैं। यही कारण है कि किसान आज भी कुछ बेहतर हालात में नहीं है। किसान कोई भी हो सकता है चाहे वह शिक्षक है, वह भी किसान का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि करीब आके महिपाल सिंह शिक्षक के बदौलत विद्यालय में यह आरओ स्थापित किया गया है जो विद्यालय की प्रमुख मांग थी। इस मौके पर प्राचार्य कृष्ण कुमार ने भी अपने विचार रखे।
इस मौके पर उन्होंने स्कूल परिसर में पौधारोपण किया और कहा कि यह पौधे सदा सदा रहते हैं। सदा उनको भविष्य में याद दिलाते रहते हैं। विद्यार्थियों को लेखन सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर एरिया मैनेजर राम किशन जाट और प्रमोद सिंह, प्राध्यापक राजेश कुमार, प्राध्यापक अनूप सिंह, प्राध्यापक राजकरण, मुख्याध्यापक महिपाल सिंह अध्यापक, संजय सिंह पीटीआई, प्रीति, लक्ष्मी यादव,सूबे सिंह महिपाल सिंह कनीना, महिपाल शास्त्री करीरा, सीमा, कविता, मैना, सुनीता सहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।
कोई टिप्पणी नहीं