आयुर्वेद वर्ग में आशा यादव की कृति को मिलेगा श्रेष्ठ कृति पुरस्कार। @ इंद्रजीत शर्मा महेंद्रगढ़/कनीना। आयुर्वेद वर्ग में आशा यादव कनीना की क...
आयुर्वेद वर्ग में आशा यादव की कृति को मिलेगा श्रेष्ठ कृति पुरस्कार।
महेंद्रगढ़/कनीना। आयुर्वेद वर्ग में आशा यादव कनीना की कृति उपयोगी पेड़ पौधे निरोगी काया को श्रेष्ठ कृति पुरस्कार के लिए चुना है। निकट भविष्य में उन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा। हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकूला द्वारा पुस्तक पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई है जिसमें संत शिरोमणि बाबा मोलडऩाथ की धरा पर आशा यादव की कृति को श्रेष्ठ पुरस्कार के लिए चुना गया है। आयुर्विज्ञान वर्ग में श्रेष्ठ कीर्ति पुरस्कार के तत 31 हजार रुपये नकद, साल, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह आदि भविष्य में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री या राज्यपाल के कर कमलों द्वारा दिया जाएगा।
विदित हो कि आशा यादव की 2012 में कनीना के होशियार सिंह लेखक एवं विज्ञान अध्यापक से शादी हुई थी। तत्पश्चात से उनकी दो पुस्तकों को हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा अनुदान भी मिल चुका है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश स्तरीय कहानी लेखन प्रतियोगिता में भी आशा यादव को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। उनको बधाइयां मिल रही हैं।
उन्हें बधाई देने वालों में पूर्व उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रामानंद यादव, डीपीसी डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. सीएस वर्मा वरिष्ठ गीतकार, पूर्व प्राचार्य प्राचार्य कृष्ण कुमार, पूर्व प्राचार्य लालचंद यादव, प्राचार्य कृष्ण सिंह, प्राचार्य लाल सिंह, हसला के ब्लाकाध्यक्ष सुनील कुमार प्रवक्ता, बीएमडी क्लब के चेयरमैन लक्की सीगड़ा, स्टेटट अवार्डी शिक्षक बीरेंद्र सिंह जांगड़ा, पूर्व मुख्याध्यापक राव भगवान सिंह,राजेश शास्त्री, सत्येंद्र यादव सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
हरियाणवी नाटक को मिला श्रेष्ठ कृति पुरस्कार:
उधर हरियाणा साहित्य अकादमी पंचकूला द्वारा हाल ही में पुस्तक पुरस्कारों की घोषणा की गई जिसमें कनीना उपमंडल के ऐतिहासिक गांव स्याणा निवासी किसान साहित्यकार समशेर कोसलिया नरेश को उनकी अहीरवाटी बोली में लिखी गई हरियाणवी नाटक संग्रह की दरद पर पुरस्कार दिया जाएगा। हरियाणा सरकार की हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा पुस्तक पुरस्कार में 31 हजार रुपए नकद, शाल, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री/राज्यपाल के कर कमलों द्वारा दिया जाता है।
कोसलिया ऐसे पहले साहित्यकार हैं जो कि एकदम ग्रामीण किसान हैं। एक किसान साहित्यकार को बधाई देने वालों में पूर्व सरपंच सुमेर सिंह, पूर्व सरपंच सुधा यादव, राजेंद्र बाबू , पूर्व प्राचार्य सत्यवीर डागर, प्राचार्य हिम्मत सिंह यादव, प्राचार्य सरोज यादव, डॉ. महेन्द्र सिंह यादव नीरज, भजनलाल, वरिष्ठ साहित्यकार रोहित यादव, वरिष्ठ साहित्यकार घमंडीलाल अग्रवाल, हरियाणा नेता साहित्यकार डॉ. सी एस वर्मा, साहित्यकार सत्यवीर नहाडिय़ा, साहित्यकार कृष्णलता यादव, मुख्याध्यापक राज कुमार, विजयपाल यादव प्रवक्ता, साहित्यकार विजयपाल सेहलंगिया, सत्येंद्र शास्त्री, वरिष्ठ पत्रकार दीपचंद यादव, वरिष्ठ पत्रकार मनोज रोहिल्ला, साहित्यकार कला अध्यापक आनंद प्रकाश इत्यादि ने बधाई दी है।
कोई टिप्पणी नहीं