राष्ट्रीय एकता व सामाजिक सद्भावना यात्रा रामदेवरा पहुंची। @ पूरणसिंह सोढ़ा जैसलमेर/पोकरण/रामदेवरा। राष्ट्रीय एकता व सामाजिक सद्भावना को लेकर ...
राष्ट्रीय एकता व सामाजिक सद्भावना यात्रा रामदेवरा पहुंची।
@ पूरणसिंह सोढ़ा
जैसलमेर/पोकरण/रामदेवरा। राष्ट्रीय एकता व सामाजिक सद्भावना को लेकर संकल्प सप्ताह यात्रा सोमवार को यात्रा के सयोंजक महंत चरणदास महाराज के सानिध्य में रामदेवरा आई। संकल्प यात्रा में शामिल सभी सदस्यों ने लोक देवता बाबा रामदेव समाधि के दर्शन कर देश प्रदेश में अमन चैन की कामना की। यात्रा सयोंजक चरणदास महाराज ने कहा कि संकल्प यात्रा का उद्देश्य हैं सभी देशवासी सुख शांति से रहे। सभी के बीच आपसी भाईचारा बना रहे। देश से कोरोना की बीमारी जड़ से खत्म हो। जिससे सभी के रोजगार आर्थिक पटरी पर लौटे।
वही इससे पहले संकल्प यात्रा के सभी सदस्यों व सयोंजक महंत चरणदास महाराज का भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री प्रेम ओड, युवा व्यापारी अशोक चौहान, हुक्म सिंह तँवर, अरुण चांडा, आसुराम कुमावत, भवानी सिंह, डाक्टर हर्दन पूर्वीया, सतीश फोगावट, रमेश सैनी, मास्टर अजय सरोवन, आदि उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं