जैसलमेर पुलिस ने आवाज अभियान" के तहत भील बस्ती में महिलाओं को जागरूक कर जानकारी दी। जैसलमेर। जिला पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देशानुसार ...
जैसलमेर पुलिस ने आवाज अभियान" के तहत भील बस्ती में महिलाओं को जागरूक कर जानकारी दी।
जैसलमेर। जिला पुलिस मुख्यालय के दिशा निर्देशानुसार जिला पुलिस अधीक्षक जैसलमेर डॉ. अजयसिंह के आदेशानुसार "आवाज अभियान" के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला जैसलमेर राकेश बैरवा के निर्देशन में भील बस्ती जैसलमेर में बैठक का आयोजन किया गया।
उक्त बैठक में वृताधिकारी वृत जैसलमेर श्यामसुन्दसिंह, थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली बलवंताराम, हैड कानिस्टेबल जगदीश दान, कानिस्टेबल कंवराजसिंह, भीमराव, महिला कानिस्टेबल कमला, अघ्यक्ष स्वामी मुरारको फाउंडेसन जैसलमेर जुगनादेवी तथा कोडिनेटर यूनिसेफ विनिता जैन उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सभी ने अपना - अपना सम्बोधन दिया तथा मोहल्ले की महिलाओ को महिला अधिकारो एवं अत्याचार के विरूद्व अपनी आवाज बुलंद करने हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान एवं अपने अधिकारो हक के प्रति सजग रहने के लिए बताया गया। लैंगिग अपराधो की रोकथाम हेतु अविलम्ब सुचना देने के संबध में जागरूक किया गया। किसी प्रकार की अवांशनीय घटना की जानकारी आने पर पुलिस को सुचित करने हेतु जागृत किया गया।
कोई टिप्पणी नहीं