बालोतरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता। @ भगाराम पंवार बाड़मेर/बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी की जिले की आगामी बैठक पंचा...
बालोतरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता।
@ भगाराम पंवार
बाड़मेर/बालोतरा। भारतीय जनता पार्टी की जिले की आगामी बैठक पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य की चुनाव संबंधित प्रथम बैठक आयोजित की गई। भारतीय जनता पार्टी शहर उपाध्यक्ष राजेश पुरी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी के द्वारा ली जा रही बैठक में पूर्व प्रधान बालोतरा भूरसिंह मूंगडा के पुत्र जितेंद्रसिंह मूंगड़ा ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जितेंद्र सिंह ने बताया भारतीय जनता पार्टी एक कर्तव्य निष्ठ पार्टी है भाजपा में सभी कार्यकर्ताओ का सम्मान दिया जाता है। इनके साथ हीं कई कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर भाजपा के प्रति विश्वास व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी व पूर्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने इन सभी गणमानय नागरिकों का भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल, जिला मंत्री खेताराम प्रजापत, जिला अध्यक्ष महेश बी चौहान, शहर अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा, नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मंत्री के के विश्नोई, मालाराम बागरी, भवानीसिंह टापरा, बाबुसिंह राजगुरु, नगसिह, डुगंर देवासी, खेताराम कालमा, दिनेश खारवाल, पचपदरा केवल मेगवाल आदि भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं