रक्तकोष मित्र मंडल ने किए कपड़े वितरण। @ भगाराम पंवार बाड़मेर/बालोतरा। रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान द्वारा चलाए जा रहे कपड़े वितरण अभियान...
रक्तकोष मित्र मंडल ने किए कपड़े वितरण।
@ भगाराम पंवार
बाड़मेर/बालोतरा। रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान द्वारा चलाए जा रहे कपड़े वितरण अभियान के तहत संस्था के सदस्यों द्वारा अनुपयोगी कपड़े इकठ्ठे कर झुगी झोपडिय़ों में जाकर तकरीबन 300 जोड़ी कपड़े जरूरतमंद लोगों को वितरण किए गए। बालोतरा में रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान द्वारा मानवीय सेवा निरन्तर जारी इस पहल के अनुसार रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्था द्वारा घर घर जाकर अनपयोगी कपड़े इकठे किये गए जो परिवार से नही पहनते थे या उपयोग में नही लेते हैं और जरूरतमंद तक पहुंचाते है। रविवार को रक्तकोष मित्र मंडल सेवा संस्थान अध्यक्ष दिनेश प्रजापत, कोषाध्यक्ष मोहम्मद रमजान उपाध्यक्ष सलीम खिलेरी, राजूराम गोल, सदस्य जोगाराम डांगी, घेवर राठौर, धीरज पंवार सभी सदस्यों ने गरीब असहाय लोगों कपड़े वितरण का मानवता का परिचय दिया।
कोई टिप्पणी नहीं