Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

हाइवे पर बस को चीरता चला गया टैंकर 8 शव निकाले गए, 25 घायल।

हाइवे पर बस को चीरता चला गया टैंकर 8 शव निकाले गए, 25 घायल। उत्तरप्रदेश। अलीगढ़ डिपो की यह बस सवारियों को लेकर चंदौसी से अलीगढ़ जा रही थी। धना...

हाइवे पर बस को चीरता चला गया टैंकर 8 शव निकाले गए, 25 घायल।


उत्तरप्रदेश। अलीगढ़ डिपो की यह बस सवारियों को लेकर चंदौसी से अलीगढ़ जा रही थी। धनारी थाना इलाके में हादसा हुआ। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार रोडवेज बस और टैंकर की भीषण टक्कर हो गई। इसमें बस में सवार आठ लोगों की मौत हो गई। 25 यात्री जख्मी हैं। इनमें से कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। हादसा मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर धनारी थाना इलाके में हुआ।

बताया जा रहा है कि हादसा घने कोहरे की वजह से हुआ। बस चंदौसी से यात्रियों को लेकर अलीगढ़ जा रही थी। हादसा इतना भीषण था कि टैंकर बस को चीरता हुआ चला गया। इससे बस का आधा हिस्सा सड़क पर बिखर गया।

हादसे के बाद प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया।
हादसे के बाद प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया।
शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अफसरों को पीड़ितों की हर संभव मदद करने का निर्देश दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं