प्राइवेसी अपडेट पर एक कदम पीछे हटा वॉट्सऐप, अब 8 फरवरी को बंद नहीं होगा किसी का अकाउंट। नई दिल्ली। सोशल मीडिया नेटवर्किग मैसेंजर साइट वॉट्स...
प्राइवेसी अपडेट पर एक कदम पीछे हटा वॉट्सऐप, अब 8 फरवरी को बंद नहीं होगा किसी का अकाउंट।
नई दिल्ली। सोशल मीडिया नेटवर्किग मैसेंजर साइट वॉट्सऐप की नई पॉलिसी के ऐलान के बाद पिछले हफ्ते सिग्नल एप्प भारत में नंबर 1 मैसेजिंग ऐप बन गया।
वॉट्सऐप मैसेजिंग ऐप ने विवाद बढ़ने के बाद प्राइवेसी अपडेट प्लान फिलहाल टाल दिया है। अब 8 फरवरी को किसी का वॉट्सऐप अकाउंट बंद नहीं होगा। कंपनी धीरे-धीरे 15 मई तक पॉलिसी लागू करेगी। कंपनी का मानना है कि पॉलिसी का समय आगे बढ़ाने से यूजर्स को उसे समझने का टाइम मिल जाएगा। वॉट्सऐप की पैरेंट कंपनी फेसबुक ने बताया कि ऐप के नए अपडेट को लेकर लोगों को काफी गलतफहमी है, जिसके चलते फिलहाल नए अपडेट को रोक दिया गया है।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार प्राइवेसी अपडेट के ऐलान के बाद कई यूजर्स और कई मीडिया संस्थानों ने इसे लोगों की जानकारी के दुरुपयोग से जोड़ा था। उनका कहना था कि नई पॉलिसी के बाद वॉट्सऐप लोगों की चैट और बाकी पर्सनल डेटा पढ़ सकेगा।
मौजूदा समय में कम ही लोग वॉट्सऐप के जरिए खरीदारी करते हैं, पर भविष्य में ऐसे लोगों की संख्या बढ़ने वाली है और यह अच्छा है कि लोग अभी से इन चीजों को लेकर जागरूक हैं। यह अपडेट किसी भी तरह से हमें आपका डेटा फेसबुक के साथ शेयर करने की अनुमति नहीं देता।
कोई टिप्पणी नहीं