वसुंधरा समर्थकों ने बनाई अलग टीम, सोशल मीडिया पर कार्यकारिणी की सूचियां वायरल, इस पर क्या बोले सतीश पूनियां पढ़ें....! जयपुर। सोशल मीडिया पर ...
वसुंधरा समर्थकों ने बनाई अलग टीम, सोशल मीडिया पर कार्यकारिणी की सूचियां वायरल, इस पर क्या बोले सतीश पूनियां पढ़ें....!
जयपुर। सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थकों द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी बनाए जाने का मामला भाजपा में गुटबाजी के रूप में देखा जा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से ही वसुंधरा समर्थकों ने प्रदेश के लगभग 26 जिलों में कार्यकारिणी का भी गठन कर दिया गया है, जिसकी सूचियां भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
यही नहीं वसुंधरा राजे समर्थकों करें सोशल मीडिया पर पेज भी बनाया गया है जिसमें साल 2023 में अगला लक्ष्य मुख्यमंत्री के तौर पर वसुंधरा राजे को बनाए जाना रखा है। इन तमाम मुद्दों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि पार्टी के लिए यह कोई गंभीर मसला नहीं है। केवल सोशल मीडिया पर चल रही बातें हैं। इस तरह की जो चर्चाएं आई हैं उसका संकलन किया जा रहा है। इसकी जानकारी केंद्र को भी है। सोशल मीडिया की कोई पोस्ट गुटबाजी का कारक नहीं होता है।
Good 👍
जवाब देंहटाएं