Page Nav

SHOW

Breaking News:

latest

श्री राम मंदिर निर्माण जन जागरण के लिए रथ यात्रा हुई आरम्भ।

श्री राम मंदिर निर्माण जन जागरण के लिए रथ यात्रा हुई आरम्भ। @ पूरणसिंह सोढ़ा जैसलमेर। श्री राम मंदिर निर्माण जन जागरण हेतु रथ यात्रा जैसलमेर ...

श्री राम मंदिर निर्माण जन जागरण के लिए रथ यात्रा हुई आरम्भ।



@ पूरणसिंह सोढ़ा
जैसलमेर। श्री राम मंदिर निर्माण जन जागरण हेतु रथ यात्रा जैसलमेर जिले के विभिन्न गांवों में यात्रा करते हुए जन जागरण का कार्य किया। रथ यात्रा का आरंभ प्रसिद्ध गांव बडोड़ा गांव से आरंभ हुआ पूज्य फागण पुरी महाराज का आशीर्वाद और संयोजक सवाई दान के नेतृत्व में भारी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर रथ का पूजन किया कन्याएं मंगल कलश लेकर स्वागत हेतु आई। साथ ही बड़ी संख्या में महिलाएं भी पूजन में शामिल हुई। इसके बाद यह रथ यात्रा धायसर की ओर रवाना हुई। इस दौरान मार्ग में बेलदारों की ढाणी जे रात भैरवा और विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर और रथ का पूजन कर रामलला के दर्शन किए। धायसर के प्रसिद्ध जगदंबा माता के मंदिर में रथ खड़ा किया गया तथा वहां धर्म सभा हुई बहुत बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुषों ने उत्साह के साथ रथ को अपने घरों के आगे रुकवा कर पूजन किया। धायसर से यह रथयात्रा दवाड़ा पहुंची वहां भी धर्म सभा हुई।



दवाड़ा से मूलाना आकर वहां भगवान श्री कृष्ण के मंदिर के आगे धर्म सभा हुई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में पुरुष महिलाएं युवा शक्ति बालक और कन्याएं सम्मिलित हुई। कन्याओं ने मंगल गीत गाकर रथ का स्वागत किया। कार्यक्रम का परिचय संयोजक जेठुदान ने रखा। केसर सिंह ने राम जन्मभूमि के इतिहास और भगवान राम के जीवन चरित्र के महत्व के विषय में समझाया।

राम कभारत के सच्चे जननायक थे।
राममय भारत की कल्पना स्वयं महात्मा गांधी ने भी की थी। लालू सिंह सोढा विभाग संयोजक बजरंग दल ने सबका धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन खेमाराम ने किया। यहां बहुत बड़ी मात्रा में श्रद्धालुओं ने समर्पण की  घोषणाएं की। रथ संयोजक और जत्थे के सदस्यों ने पास में ही नागणेची माता के मंदिर में भी पूजन किया मुलाना के बाद रथ यात्रा कराड़ा पहुंची जहां लोगों ने रथ का पूजन किया और स्वागत किया।

संयोजक जेठुदान ने बताया कि समाज में राम मंदिर को लेकर बहुत भारी उत्साह है लोग रामलला के लिए पलके बिछाए हुए तैयार बैठे हैं। माताएं बहने बहुत श्रद्धा के साथ रामलला के दर्शन कर भाव विभोर हो जाती है। बुजुर्गों की आंखों में कारसेवा अभियान की चमक अब भी कायम है।

कोई टिप्पणी नहीं