गाय को गुड़ खिलाकर मनाया अपने बच्चे का जन्मदिन। @ पूरणसिंह सोढ़ा जैसलमेर। जिले में लाठी क्षेत्र के डेलासर गांव निवासी अशोक गर्ग ने अपने पुत्र ...
गाय को गुड़ खिलाकर मनाया अपने बच्चे का जन्मदिन।
@ पूरणसिंह सोढ़ा
जैसलमेर। जिले में लाठी क्षेत्र के डेलासर गांव निवासी अशोक गर्ग ने अपने पुत्र विशाल गर्ग के जन्मदिन पर केक ना काटकर गायो गुड़ खिलाकर अपने पुत्र का जन्मदिन मनाया। जिसके चलते उन्होंने डेलासर गांव में स्थित बाबा मोहन पुरी गौशाला पहुंचकर गायों की पूजा की तथा गुड़ खिलाया।
गौ सेवक अशोक गर्ग ने बताया कि गौ माता की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। युवाओं को व अभिभावकों को अपने बच्चों का जन्मदिन होटलों में जाकर पार्टी कर मनाने की बजाए गौ शाला में गौ माता की पूजा कर मनाना चाहिए। इससे बच्चों में संस्कार आते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से व गायों की सेवा का कार्य करते आ रहे हैं। अपने पुत्र विशाल गर्ग के जन्मदिन के मौके पर अशोक गर्ग ने अपने हाथों से गायों को गुड़ व चारा खिलाया। इस दौरान उन्होंने बाबा मोहन पुरी गौशाला द्वारा किए की जा रहे गायों की सेवा कार्य के प्रशंसा की। इस अवसर पर कई गौ सेवक उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं