प्रदेश के कैबिनेट मंत्री किसानों को आंदोलन के लिए उकसा कर उन को गुमराह कर रहे हैं : भाटी @ पूरणसिंह सोढ़ा जैसलमेर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष...
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री किसानों को आंदोलन के लिए उकसा कर उन को गुमराह कर रहे हैं : भाटी
@ पूरणसिंह सोढ़ा
जैसलमेर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक सांग सिंह भाटी ने आज जैसलमेर में राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री के किसान आंदोलन को सही ठहराने एवं उनको आंदोलन के लिए उकसाने पर पलटवार करते हुए कहा कि, अब मंत्री जी को किसानों की चिंता होने लगी है, यह कांग्रेस के लोग कहां गए थे जब जिले की कृषि भूमि ओरणभूमि बाहरी कंपनियों को देकर जिले वासियो के साथ घोर अन्याय हो रहा था, और बाहरी कंपनियों को भूमि आवंटित करने पर किसानों ने कई लंबे समय तक धरना प्रदर्शन किया उसमें किसी भी कांग्रेसी नेता ने इसका ख्याल नहीं रखा। पूर्व विधायक सांगसिंह भाटी ने कहा कि नवीन कृषि कानून में किसान के लिए कौन सा अहित हो रहा है जिसके लिए आप इतने चिंतित हैं जबकि मोदी सरकार सदैव किसानों के हित में रही है, चाहे किसान सम्मान निधि हो चाहे बड़ी सी बड़ी किसान कल्याण योजना हो किसान क्रेडिट योजना आज किसानों के खाते में सीधा पैसा आ रहा है। नवीन कृषि कानून जिससे किसानों को सीधा प्रत्यक्ष लाभ हो रहा है। उस कानून के खिलाफ गरीब किसानों को गुमराह करना केवल मात्र एक ढकोसला है। कांग्रेस विधायक मंत्री अपने गिरेबान में झांके यदि किसानों का भला चाहते हो तो डीजल पेट्रोल भाव कम करें अन्यथा किसानों को उकसाना बंद करें।
कोई टिप्पणी नहीं