ब्राह्मण महासभा ने मुख्यमंत्री से विप्र कल्याण बोर्ड स्थापना करने की मांग की। बाड़मेर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्यामद...
ब्राह्मण महासभा ने मुख्यमंत्री से विप्र कल्याण बोर्ड स्थापना करने की मांग की।
बाड़मेर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्यामदास दुलानी जिला अध्यक्ष मांगीलाल शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री दुर्गा शंकर शर्मा, महामंत्री महेश दादानी, जिला प्रवक्ता ओम जोशी, ब्राह्मण आरक्षण मंच के प्रचार मंत्री अंबालाल अलबेला, महिला जिलाध्यक्ष रेनू गौड़, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह राजपुरोहित, शैक्षिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बाबूलाल गौड़ और जिले की समस्त 12 खंड इकाइयों के अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि विधानसभा चुनावों के पूर्व जारी किए गए घोषणा पत्र के अनुसार ब्राह्मणों के हितार्थ कल्याणकारी बोर्ड की स्थापना करने का वादा किया गया था, लेकिन सरकार की स्थापना के 2 वर्ष बाद भी अभी तक विप्र बोर्ड की स्थापना नहीं की गई है। अतः जल्द से जल्द बोर्ड की स्थापना करावे ताकि ब्राह्मणों के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू करने की व्यवस्था हो सके। उन्होंने मांग की है इसबार बजट में विप्र बोर्ड की स्थापना की घोषणा की जाए और बोर्ड के कार्यों हेतु बजट की व्यवस्था की जाए।
कोई टिप्पणी नहीं