जन जन के समर्पण से बनेगा भव्य राम मंदिर: राजेश कुमार जैसलमेर। जिले में श्री राम मंदिर जन जागरण समिति फतेहगढ़ के तत्वाधान में राम मंदिर धन सं...
जन जन के समर्पण से बनेगा भव्य राम मंदिर: राजेश कुमार
जैसलमेर। जिले में श्री राम मंदिर जन जागरण समिति फतेहगढ़ के तत्वाधान में राम मंदिर धन संग्रह के लिए बैठक का आयोजन कपूरिया महंत वीरम पुरी महाराज के सानिध्य में आदर्श विद्या मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। जैसलमेर जिले में चरणबद्ध कार्यक्रमों की जानकारी जिला प्रचारक गिरधारी द्वारा दी गई। आगामी 11 से 20 जनवरी तक सभी मंडलों की बैठक व 21 से 30 जनवरी तक प्रत्येक मंडल केंद्र पर रथयात्रा भी पहुंचेगी। समिति के जिला संयोजक सवाई दान सिरवा धन संग्रह की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें बताया कि 10 ₹ के कूपन से लेकर आगे राम भक्तों के सामर्थ्य अनुसार जन-जन से सहयोग लिया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राजेश कुमार सह प्रांत प्रचारक जोधपुर प्रांत ने सभी राम भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी जन जागरण के माध्यम से राम मंदिर के लिए प्रत्येक व्यक्ति से धन समर्पण करवाना है इसके लिए सभी को प्रत्येक गांव घर जाकर आह्वान करना है। अयोध्या में राम मंदिर सभी के जन सहयोग से बनेगा यह भव्य मंदिर एक राष्ट्र मंदिर के रूप में सुशोभित होगा। कार्यक्रम के अंत में समिति के संरक्षक कपूरिया मठ के महंत वीरमपुरी ने सभी से बढ़-चढ़कर भव्य मंदिर के लिए सहयोग करने का आग्रह किया सभी तन - मन - धन से इस कार्य में लगे।
इस दौरान भामाशाहों द्वारा घोषणाएं की गई
आज राम भक्तों द्वारा कुल घोषणा दस लाख सोलह हजार आठ सौ छियालीस रुपये हुई।
भामाशाह हाथी सिंह मुलाना ने 251251, सिरवा गांव की ओर से 251251, बलवंत सिंह ने 101111 पदमाराम प्रजापत ने 101111 गजेंद्र प्रसाद वेद 111111, थानाराम सरपंच फतेहगढ़ 101111, उगमसिंह देवीकोट ने एक लाख की घोषणा करके समिति के संरक्षक वीरम पुरी महाराज को चेक प्रदान किए। कार्यक्रम के अन्त में खण्ड संयोजक ज्ञानसिंह सीतोड़ाई ने सभी का धन्यवाद, आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन पदमाराम ने किया।
कोई टिप्पणी नहीं