भोपालगढ क्षेत्र में निजी कार्यक्रमों में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री शेखावत। जोधपुर। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत बुधवार को...
भोपालगढ क्षेत्र में निजी कार्यक्रमों में शामिल हुए केन्द्रीय मंत्री शेखावत।
जोधपुर। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत बुधवार को दोपहर जोधपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने मंत्री शेखावत का स्वागत किया। मंत्री शेखावत इसके बाद भोपालगढ विधनसभा क्षेत्र के खांगटा पहुंचे और मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा के पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया। वापस लौटते समय खांगटा, साथीन पीपाड़ शहर में ग्रामीणों से मुलाकात की। केन्द्रीय मंत्री शेखावत दो दिन जोधपुर और एक दिन जैसलमेर प्रवास पर रहेंगे।
जोधपुर भाजपा मीडिया विभाग के अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि स्थानीय सांसद केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत बुधवार को दोपहर करीब तीन बजे दिल्ली से जोधपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मंत्री शेखावत एयरपोर्ट से सीधे खांगटा के लिए रवाना हो गए। खांगटा में मारवाड़ राजपूत सभा के अध्यक्ष हनुमान सिंह खांगटा के पिता के निधन पर आयोजित शोक सभा में शामिल होकर संवेदना व्यक्त की। जेएनवीयू के पूर्व कुलपति डॉ. गुलाब सिंह चौहान, पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह पाल, भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष नाथू सिंह राठौड़ सहित अनेक भाजपा नेता मंत्री शेखावत के साथ रहे।
अनेक स्थानों पर ग्रामीणों से मुलाकात की
वापस लौटते समय केन्द्रीय मंत्री शेखावत ग्राम पंचायत खांगटा के भारत निर्माण सेवा केन्द्र भी कुछ देर के लिए रुके और ग्रामीणों से मुलाकात की। यहां पर खांगटा सरपंच प्रकाश बोराणा ने मंत्री शेखावत को सेवा केन्द्र का अवलोकन करवाया और समिति क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। पूर्व कुलपति डॉ. गुलाब सिंह चौहान उनके साथ रहे। साथीन में एक पेट्रोल पम्प एकत्र ग्रामीणों से मुलाकात की। पूर्व सरपंच चैन सिंह ने मंत्री शेखावत का स्वागत किया। पीपाड़ शहर में सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर मंत्री शेखावत कुछ देर रुके यहां पर ग्रामीणों से मुलाकात की। शाम सात बजे मंत्री शेखावत जोधपुर पहुंचे और निवास स्थान पर आमजन से मुलाकात की।
मंत्री शेखावत छह जनवरी को संसदीय क्षेत्र में विभन्न कार्यक्रमो में शामिल होने के बाद रात्रि विश्राम जोधपुर में करेंगे। सात जनवरी को जोधपुर स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। अगले दिन आठ जनवरी को सुबह जैसलमेर में पूर्व महारावल स्व बृजराज सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद वहीं से दोपहर बाद दिल्ली रवाना होंगे।
कोई टिप्पणी नहीं